एक्सप्लोरर

फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद उद्धव ठाकरे की दूसरी परीक्षा, आज होगा स्पीकर का चुनाव

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर पद के लिए कांग्रेस ने नाना पटोले को उम्मीदवार घोषित किया है. बीजेपी ने इस पद के लिए किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बहुमत परीक्षण पास करने वाले उद्धव ठाकरे की आज दूसरी परीक्षा है, आज विधानसभा में अध्यक्ष पद के लिये चुनाव होगा. स्पीकर पद के लिए कांग्रेस ने अपने विधायक नाना पटोले को ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि बीजेपी ने किशन कथोरे को प्रत्याशी बनाया है. कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे ने कहा, ‘‘नाना पटोले स्पीकर के चुनाव में हमारे उम्मीदवार हैं.’’ पटोले विदर्भ के सकोली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

प्रदेश बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि ठाणे जिला स्थित मुरबाद से पार्टी के विधायक कथोरे उसके उम्मीदवार होंगे. पटोले ने निर्विरोध चुने जाने की आशा जताई है. कथोरे 2002 में ठाणे जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे. वह 2004 में ठाणे जिले के अंबरनाथ से पहली बार एनसीपी के टिकट पर विधायक बने थे. उन्होंने मुरबाद सीट से 2009,2014 और 2019 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की. उन्होंने 2014 और 2019 का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था.

महाराष्ट्र फ्लोर टेस्ट: उद्धव ठाकरे बोले- मैं सामने से लड़ने वालों में से हूं, शिवाजी का नाम लेना गुनाह है क्या?

वहीं पटोले कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गये थे और उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2014 का लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी. हालांकि, पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेदों के बाद दिसंबर 2017 में भगवा पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में लौट आये.

कल बहुमत परीक्षण के दौरान शपथ ग्रहण पर सवाल उठने पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने शिवाजी और पिता के नाम पर शपथ ली, अगर ये गलती है तो मैं फिर यही गलती करूंगा. फ्लोर टेस्ट में वोटिंग के दौरान 105 विधायकों वाली पार्टी बीजेपी ने वॉकआउट किया. बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस ‘‘अवैध तरीके’’ से मंत्रियों ने शपथ ली और सदन का सत्र बुलाया गया, उसके खिलाफ वॉकआउट किया गया.

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 169 विधायकों का मिला समर्थन

288 सदस्यीय विधानसभा में 169 विधायकों ने ‘महाराष्ट्र विकास आघाड़ी’ के पक्ष में वोट किया. चार विधायक इस दौरान अनुपस्थित रहे. इन विधायकों में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) से दो विधायक, माकपा के एक विधायक और उद्धव के चचेरे भाई राज ठाकरे नीत महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) का एक विधायक शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
बृजभूषण बोले- दोषी होने पर लगाता फांसी, विनेश फोगाट ने फैसले पर दिया ये जवाब
Exclusive: 'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर किया हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'शराब के नशे में धूत होकर पप्पू यादव पर हमला', MLC रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसी गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget