एक्सप्लोरर

Gangster Tillu Murdered: तिहाड़ में गैंगस्टर टिल्लू को किसने उतारा मौत के घाट? फेसबुक पोस्ट से खुला राज, लिखा- 'कोई ऐसे बदमाश नहीं बनता'

Tillu Murdered In Tihar: टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को लेकर एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि जो हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं वे बचेंगे नहीं. सबका नंबर जल्दी आएगा.

Gangster Tillu Murder: दिल्ली के तिहाड़ जेल में मंगलवार 2 नई को गैंगवार हुआ. यहां 2 कैदी गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू को मृत घोषित कर दिया गया. मामले में अब एक नया मोड़ आया है. फेसबुक पर गोल्डी बराड़ के नाम से बने अकाउंट पर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को लेकर एक पोस्ट किया गया है. जिसमें उसकी हत्या की बात कबूल करते हुए उसकी जान लेने की वजह भी बताई है.

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को लेकर पोस्ट में लिखा है, 'ओम् सत श्री अकाल राम राम सब भाईयों को, आज जो तिहाड़ जेल दिल्ली में टिल्लू ताजपुरिया का कत्ल हुआ है वो कत्ल हमारे भाई योगेश टुंडा और भाई दीपक ने किया है. इस टिल्लू ने हमारे भाई जतिंदर गोगी की हत्या करवाई थी और आज उस हत्या का हमने बदला ले लिया.'

पोस्ट में बताए टिल्लू की हत्यारों के नाम
पोस्ट में आगे लिखा है, 'जो फेसबुक पर पोस्ट डाल कर बदमाश बनते हैं उन सभी को बताना चाहता हूं कि फेसबुक से कोई बदमाश नहीं बनता. अपने भाईयों के लिए मरना और मारना पड़ता है. एक और बात उन सबके लिए जो हमारे दुश्मनों की मदद कर रहे हैं अपने दिल और दिमाग से ये बात निकल देना कि तुम बच जाओगे. सब से जल्दी मुलाकात होगी ओम.'

पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई, काला जात्री, गोल्डी ब्रार, जतेंदर गोगी के नाम लिखे हैं.

'कुत्ते जिंदा रहेंगे उनका भी नंबर जल्दी आएगा'
पोस्ट में आगे लिखा है, 'आज जो टिल्लू ताजपुरिया का मर्डर हुआ है तिहाड़ जेल दिल्ली में वो हमारे भाई योगेश टुंडा और दीपक तीतर ने किया है. उन्होंने सारे भाईयों का सर ऊंचा कर दिया वड्डे भाई गोगी का बदला लेकर और भी जो कुत्ते जिंदा रहेंगे उनका भी नंबर जल्दी आएगा. जिस किसी का भी हाथ है हमारे किसी भाई के नुक्सान में उसे कुत्ते की मौत मारेंगे.'

बता दें कि तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी जॉन में 4 कैदियों के बीच झगड़ा हुआ था. इस झगड़े में नुकीली चीज से ​गैंगस्टर टिल्लू पर हमला किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें: Odisha OBC Survey: ओडिशा में पिछड़ी जातियों का पहला सर्वेक्षण शुरू, BJP नेता ने पूछा- 'ये कैसा सर्वे हो रहा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
Telangana: तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
तेलंगाना में MBBS छात्रा और एक युवक फंदे से लटके मिले, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget