एक्सप्लोरर

बिहार पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस ने पटना में दाऊद के गुर्गे को दबोचा

जक्कनपुर थाना और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत एजाज़ को पकड़ने ने कामयाबी मिली है. पटना में छिपे होने के मक़सद पर एडीजी ने कहा कि इस तरह का आंकलन अभी पटना पुलिस के पास नहीं है.

पटना: बिहार पुलिस की मदद से मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अंडरवर्ल्ड डॉन एजाज़ लकड़ावाला को पटना बस स्टैंड के पास से गिरफ़्तार कर लिया गया है. जक्कनपुर थाना और मुंबई पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत एजाज़ को पकड़ने में कामयाबी मिली है. बताया जाता है कि एजाज़ अंडरवर्ल्ड माफिया दाऊद का गुर्गा है.

मुंबई पुलिस की टीम को मिली थी गुप्त सूचना

एडीजी अमित कुमार के मुताबिक़ मुंबई पुलिस को एजाज़ के पटना में होने की जानकारी मिली थी. जानकारी के आधार पर कल यानि बुधवार को मुंबई पुलिस की टीम पटना आई थी. उन्होंने जक्कनपुर थाना क्षेत्र में एक अपराधी होने की जानकारी पटना पुलिस को दी. मुंबई पुलिस ने डॉन एजाज़ की गिरफ्तारी में पटना पुलिस का सहयोग मांगा. मीठापुर बस स्टैंड से एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई. उसका नाम संदीप एजाज लकड़ावाला है. गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस की टीम लकड़ावाला को अपने साथ ले गई.

आपराधिक मामलों पर जांच ज़ारी

पटना में छिपे होने के मक़सद पर एडीजी ने कहा कि इस तरह का आंकलन अभी पटना पुलिस के पास नहीं है. हालांकि उन्होंने कहा कि जो एजेंसी इस मामले का अनुसंधान कर रही है, वो इसके बारे में आपको विस्तार से बताएगी. उन्होंने आगे कहा कि मैं सिर्फ गिरफ्तारी को कंफर्म कर रहा हूं. केस तो निश्चित रूप से होगा, वह एक बड़ा अपराधी निश्चित रूप से है, वांछित भी है तभी उसे पकड़ा गया है. फिलहाल किस मामले में आरोपित किस तरह का अपराधी है और उसका बैकग्राउंड क्या है, ये सिर्फ मुंबई पुलिस ही आपको बता पाएगी. हमलोगों से सिर्फ सहयोग मांगा गया था, सिर्फ गिरफ्तारी में सहयोग किया है.

एडीजी ने साफ़ किया कि पटना में 26 जनवरी को लेकर गतिविधि नहीं थी. इस तरह की कोई जानकारी नहीं है. पुलिस के पास एजाज़ पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जिसे लेकर जांच चल रही है. बहरहाल डॉन एजाज़ को 21 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, BJP को घेरा
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'बेटी को नया जीवन मिला', अपशब्द कहने वाली छात्रा की मां ने PM मोदी को कहा धन्यवाद
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
'चोरी राम मंदिर बनने के बाद शुरू नहीं हुई बल्कि...', कांग्रेस ने BJP पर किया हमला
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट
केरल-गुजरात और असम में बारिश का कहर, 6 की मौत, कई जिलों में रेड अलर्ट

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
हिमाचल में सीएम बदलेगी कांग्रेस? हाईकमान को गई रिपोर्ट! सियासी दावे से हलचल
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Video: पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
पाकिस्तानी रेंजर ने भारतीय सेना के अधिकारी को किया सैल्यूट, यूजर्स का भर आया दिल
Embed widget