एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखायी हरी झंडी, सफर भी किया, जानें इसकी खासियत

Vande Bharat Express Train: अधिकारियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को विमान में यात्रा करने जैसा अनुभव मुहैया कराएगी.

PM Modi Flags Off Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को शुक्रवार को हरी झंडी दिखायी. एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांधीनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. इसके बाद पीएम ने गांधीनगर से कालूपुर रेलवे स्टेशन तक ट्रेन में यात्रा की. इस दौरान वह लोगों से बात करते हुए भी दिखे.

इसके बाद पीएम मोदी ने अहमदाबाद मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई और सफर किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद यात्रियों से बात की. इससे पहले दिल्ली में पीएम मोदी ने साल 2019 में भी वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था. हालांकि उस वक्त उन्होंने इस ट्रेन में सफर नहीं किया था. आखिर ऐसी क्या बात हुई कि पीएम मोदी ने साल 2019 के बाद साल 2022 में वंदे भारत का दोबारा उद्घाटन किया है. तो आइए जानते हैं...

वंदे भारत 2.0 का उद्घाटन

वंदे भारत नाम भले ही एक हो लेकिन इस बार की ट्रेन में बहुत से बदलाव किए गए हैं. भारत में सेमी हाई स्पीड से चलने वाली वंदे भारत सीरीज की ये तीसरी ट्रेन है. इसे वंदे भारत 2.0 भी कहा जा रहा है. एक ट्रेन दिल्ली से वाराणसी और दूसरी दिल्ली से कटरा के लिए चलती है. ये तीसरी ट्रेन है जो गांधीनगर से मुंबई के बीच चलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जिस तरह से हर बार स्मार्टफोन बदलाव के साथ आते हैं उसी तरह हर बार वंदे भारत ट्रेन भी अलग बदलाव के साथ आएगी. हालांकि नाम यही रहेगा.

वंदे भारत 2.0 की लागत में भी इजाफा

जैसा कि कहा गया है कि हर बार की तरह ट्रेन अपग्रेड होकर आएगी तो इसकी लागत में बढ़ोत्तरी देखी जाएगी. अब वंदे भारत 2.0 को ही ले लीजिए. इस ट्रेन की लागत साल 2019 में लॉन्च हुई वंदे भारत से 15 करोड़ रुपये ज्यादा है. पहली वंदे भारत की लागत 115 करोड़ रुपये थी. पिछले तीन सालों से चली ट्रेनों के फीडबैक के आधार पर इसके स्पेसीफिकेशन्स में बदलाव किया गया है.

क्या बदलाव किए गए?

वंदे भारत 2.0 में बदलावों की अगर बात करें तो इसमें पहला बदलाव तो यही है कि ये ट्रेन 129 सेकेंड में अपनी डॉप स्पीड 160 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच जाती है. ये पिछली ट्रेनों से लगभग 16 सेकेंड ज्यादा है. ऐसा इसलिए हो पाता है क्योंकि इस ट्रेन को पिछली ट्रनों से हल्का रखा गया है. इस ट्रेन का वजन लगभग 392 टन है जो पिछली ट्रेनों के मुकाबले 38 टन कम है.

  • इस ट्रेन के सेफ्टी फीचर्स की अगर बात की जाए तो इस ट्रेन में ऑटोमेटिक एंटी-क़ॉलिशन सिस्टम कवच है जो पिछली ट्रेन में नहीं था.
  • ऑटोमेटिक एंटी-क़ॉलिशन सिस्टम कवच को स्वचालित टक्कर रोधी प्रणाली कवच भी कह सकते हैं.

पीएम मोदी ने गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखायी हरी झंडी, सफर भी किया, जानें इसकी खासियत

  • इस ट्रेन के कोच में डिजास्टर लाइट्स हैं जो तीन घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं.
  • इसके बाहरी साइड में आठ फ्लैटफॉर्म साइड कैमरे लगे हुए हैं.
  • इसके कोच में पैसेंजर गार्ड कम्युनिकेशन की सुविधा भी है, ये सुविधा ऑटोमैटिक वायस रिकॉर्डिंग फीचर के साथ मिलती है.
  • ट्रेन की सीटों में भी बदलाव किया गया है. इसकी सीटों में झुकाव दिया गया है, जबकि पिछली वाली ट्रेन में ये सीटें फिक्स रहती थीं. इसके अलावा एक्सक्युटिव कोच में 180 डिग्री तक का घुमाव दिया गया है.
  • वंदे भारत में पहले से बेहतर क्वालिटी में ऑडियो और वीडियो को देखा जा सकेगा. साथ ही इसकी एलसीडी में बदलाव किया गया है. जहां पहले वाली ट्रेन में 24 इंच के एलसीडी थे तो वहीं इसमें 32 इंच के एलसीडी लगाए गए हैं. वाईफाई की सुविधा भी दी गई है.

भारत ने 400 वंदे भारत ट्रेन को चलाने का मिशन शुरू किया है. जिसमें अगस्त 2023 तक 72 ऐसी नई ट्रेन्स को लॉन्च किया जाएगा. इसके अलावा, रात में यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए वंदे भारत में स्लीपर कोच लगाने की भी योजना है.

ये भी पढ़ें: गुजरात को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, PM मोदी बोले- लोग हवाई जहाज नहीं इस ट्रेन में सफर करना करेंगे पसंद

ये भी पढ़ें: Mumbai-Ahmedabad Vande Bharat Express: मुंबई- अहमदाबाद के बीच आज से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, फ्लैग-ऑफ से पहले रेलवे ने जारी किया शेड्यूल      

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget