एक्सप्लोरर

गांदरबल आतंकी हमला: उमर अब्दुल्ला ने आतंकियों को कहा- 'उग्रवादी', सोशल मीडिया पर भड़के लोग

CM Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर में रविवार को हुए आतंकी हमले के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Jammu and Kashmir terror attack: जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के गगनगीर में रविवार (20 अक्तूबर) को हुए आतंकी हमले में सात लोगों की मौत हो गई. इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं. 

गांदरबल में गैर-स्थानीय मजदूरों पर हुए हमले की निंदा करते हुए उमर अब्दुल्ला ने इसे "उग्रवादी हमला" कहा. इस दौरान उन्होंने आतंकवादी शब्द के इस्तेमाल से परहेज किया. इसे लेकर ही लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर भड़क गया. 

सीएम अब्दुल्ला एक्स पर पोस्ट साझा किया
सीएम अब्दुल्ला ने इस हमले के बाद एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा "सोनमर्ग क्षेत्र के गगनगीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमला बेहद दुखद है. ये लोग इलाके में एक  प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. इस उग्रवादी हमले में 2 लोग मारे गए हैं और 2-3 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं". 

सीएम के बयान पर भड़के लोग
जम्मू-कश्मीर के सीएम ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल पूरी तरह से ठीक हो जाएं. जो इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें  एसकेआईएमएस (SKIMS) श्रीनगर रेफर किया जा रहा है." इस आतंकी हमले में एक डॉक्टर और छह मजदूर मारे गए और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उमर अब्दुल्ला के बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने टिप्पणियां कीं, जिसमें बताया गया कि उन्होंने 'आतंकवादियों' के बजाय 'उग्रवादियों' शब्द का इस्तेमाल कैसे किया. 

यूजर ने सीएम के लिए कह दी बड़ी बात
एक यूजर ने सीएम को टैग करते हुए कहा याद रखें कि आप एक केंद्र शासित प्रदेश के सीएम हैं. आपकी हरकतों पर ध्यान दिया जा रहा है और राज्य का दर्जा मिलने की किसी भी संभावना को रद्द किया जा सकता है. दूसरे यूजर ने कहा बधाई हो जम्मू-कश्मीर में एनसी और आतंकवाद दोनों की वापसी हुई है. जबकि ये सभी जानते हैं कि आपके परिवार का आतंकवादियों के साथ सहानुभूति रखने का इतिहास रहा है, कम से कम सार्वजनिक मंचों पर, उन्हें ‘उग्रवादी’ जैसे नरम शब्दों का उपयोग करने के बजाय ‘आतंकवादी’ कहना शुरू करें.

महबूबा मुफ्ती ने पोस्ट में क्या कहा? 
पीडीपी प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हमले पर "आतंकवादी हमला” शब्द का उपयोग करने से परहेज किया. उन्होंने लिखा गांदरबल में दो मजदूरों के खिलाफ हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं. उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान पर भड़के फारूक अब्दुल्ला, कहा- '75 साल में कश्मीर पाक नहीं बना तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर फिर धरने पर बैठे अभिजीत दीपके, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
LIVE: दीपके फिर धरने पर बैठे, घायलों से मिलेंगे केजरीवाल, मनीष तिवारी बोले- 'जिस ओर जवानी...'
Parliament Monsoon Season Live: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
LIVE: संसद में मानसून सत्र का दूसरा दिन, CJP प्रदर्शन को लेकर केंद्र को घेरेगा विपक्ष?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
Embed widget