एक्सप्लोरर

Galwan Valley Clash: देश को मिला अमेरिका का साथ, कहा- चीनी सैन्य आक्रमण के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं

Galwan Valley Clash: अमेरिका ने कहा- यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ओलंपिक 2022 मशाल धारक ऐसे व्यक्ति को चुना जो उस सैन्य कमान का हिस्सा था, जिसने 2020 में भारत पर हमला किया था.

Galwan Valley Clash: गलवान वैसी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर अमेरिका की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. इस घटना को लेकर अमेरिका ने भारत का साथ दिया है. अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर हमला करने वाली सैन्य कमान का हिस्सा रहे एक पीएलए सैनिक को चीन द्वारा बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक का मशाल धारक चुनने को ‘शर्मनाक’ करार दिया है.

भारत की संप्रभुता का समर्थन जारी रखेगा अमेरिका

अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के सदस्य और रिपब्लिकन सीनेटर जिम रिस्च ने कहा कि अमेरिका, भारत की संप्रभुता का समर्थन जारी रखेगा. जिम ने ट्वीट किया, ‘‘यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ओलंपिक 2022 मशाल धारक ऐसे व्यक्ति को चुना जो उस सैन्य कमान का हिस्सा था, जिसने 2020 में भारत पर हमला किया था और जो उइगर मुस्लिमों का नरसंहार कर रहा है. अमेरिका उइगर की स्वतंत्रता और भारत की संप्रभुता का समर्थन जारी रखेगा.’’

एक अन्य ट्वीट में सीनेटर मार्को रुबियो ने कहा कि यह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा बीजिंग शीतकालीन खेल 2022 के राजनीतिकरण का एक और अपमानित करने वाला उदाहरण है. उन्होंने कहा कि चीन द्वारा 2020 में गलवान झड़प में शामिल रहे सैनिक को मशाल धारक के रूप में चुनना जानबूझकर उकसाने वाला कदम है.

भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में घायल हो गए थे फाबाओ 

चीन ने बुधवार को की फाबाओ को खेलों की मशाल रिले में मशाल धारक के रूप में पेश किया था. पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के रेजीमेंटल कमांडर फाबाओ जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में घायल हो गए थे. ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार फाबाओ ने विंटर ओलंपिक पार्क में वैंग मेंग से मशाल ही जो चीन की चार बार की ओलंपिक शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियन हैं.

शीतकालीन ओलंपिक के समारोह में हिस्सा नहीं लेगा भारत

वहीं, भारत ने गुरुवार को घोषणा की कि बीजिंग में भारतीय दूतावास के मामलों के प्रमुख 2022 शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन या समापन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि चीन ने गलवान घाटी झड़प में शामिल सैन्य कमांडर को इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता का मशाल धारक बनाकर सम्मानित किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बाग्ची ने चीन के इस कदम को ‘खेदजनक’ करार दिया.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: पीएम मोदी आज पश्चिम यूपी के 5 जिले में 20 लाख वोटरों के साथ करेंगे वर्चुअल संवाद, अखिलेश-मायावती और प्रियंका मांगेंगी वोट

Beijing Olympics: चीन की चालबाजी को करारा जवाब, आज बीजिंग विंटर ओलंपिक के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल नहीं होगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
'आप हमारा समय बर्बाद कर रहे, वीडियो देखने में दिलचस्पी नहीं', संसद मार्च में लाठीचार्ज पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget