एक्सप्लोरर

Modi-Biden Meet: UNSC में सदस्यता, चंद्रयान 3 के लिए बधाई...पीएम मोदी और जो बाइडेन की मुलाकात के बाद साझा बयान जारी

PM Modi-Joe Biden Talks: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की पैरवी की.

India America Relations: नई दिल्ली में शनिवार (9 सितंबर) और रविवार (10 सितंबर) को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत आए हैं. इस बीच बाइडेन ने शुक्रवार (8 सितंबर) को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की.

पीएम मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ बैठक बहुत सार्थक रही, भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक, दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाने के विषयों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि  दोनों देशों के बीच मित्रता वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाती रहेगी. वहीं बाइडेन ने इस दौरान मानवधिकार, लोकतंत्र और समानता का मुद्दा उठाया.  

दोनों देशों के बीच क्या चर्चा हुई?
दोनों देशों ने साझा बयान जारी कर बताया कि भारत की मेजबानी में 2024 में होने वाले क्वाड समूह की मीटिंग के लिए देश यूएस के प्रेसिडेंट बाइडेन का स्वागत करने को उत्सुक हैं. क्वाड की बैठक 2024 के शुरुआती महीने में होगी. इस ग्रुप में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया है. 

बाइडेन ने पीएम मोदी के साथ मीटिंग के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) में भारत की स्थायी सदस्यता की पैरवी की. उन्होंने इस दौरान चंद्रयान-3 और आदित्य एल-1 को लेकर भी बधाई दी. 

ज्वाइंट स्टेटमेंट में क्या कहा?
भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान में बताया कि बाइडेन ने भारत की जी20 अध्यक्षता की सराहना की. मोदी और बाइडेन ने जी20 के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई और विश्वास जताया कि शिखर सम्मेलन के नतीजे साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाएंगे. दोनों नेताओं ने अपनी सरकारों से रणनीतिक साझेदारी को सभी आयामों में परिवर्तित करने का काम जारी रखने का आह्वान किया. 

बता दें कि मीटिंग में अमेरिका की ओर से अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन, विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन भी मौजूद थे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शामिल थे. 

ये भी पढ़ें- G20 Summit: कुछ इस अंदाज में मिले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी, फिर हुई द्विपक्षीय बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
Embed widget