एक्सप्लोरर

G20 Summit: कुछ इस अंदाज में मिले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी, फिर हुई द्विपक्षीय बैठक

Joe Biden PM Modi Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत पहुंचने पर उनकी और पीएम मोदी की मुलाकात और फिर द्विपक्षीय बैठक हुई. पीएम मोदी ने बताया कि मुलाकात बहुत सार्थक रही.

Joe Biden PM Modi Bilateral Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंधों की गर्माहट जी-20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर एक बार फिर दिखी. बाइडेन शुकवार (8 सितंबर) की शाम सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे. इसके बाद उनके और पीएम मोदी के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई. 

दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर जो बाइडेन पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. बाइडेन जैसे ही प्रधानमंत्री आवास पर पहुंचे और गाड़ी से उतरे, दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया और कुछ शब्दों का आदान-प्रदान किया.

कुछ इस अंदाज में मिले बाइडेन और पीएम मोदी

इसके बाद जब दोनों नेता चहलकदमी करते हुए जब आगे बढ़े तो बाइडेन ने पीएम मोदी के कंधे पर एक हाथ रखते हुए फिर दूसरा हाथ मिलाया और आपस में बात करते हुए दिखे. इस दौरान दोनों मुस्कराते हुए काफी खुश नजर आए. इसके बाद जो बाइडेन के साथ आए डेलिगेशन के सदस्यों से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और फिर भारत-अमेरिका की द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई.

जो बाइडेन और पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो

बाइडेन से मुलाकात के बारे में पीएम मोदी ने ये कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ हुई मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और पोस्ट में लिखा, ''7 लोक कल्याण मार्ग पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत करके खुशी हुई. हमारी मुलाकात बहुत सार्थक रही. हमने अनेक विषयों पर चर्चा की जो भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और लोगों से लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाएगी. हमारे राष्ट्रों के बीच की दोस्ती वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में एक महान भूमिका निभाती रहेगी.''

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन पहली बार भारत में आयोजित किया जा रहा है. इस बार भारत की अध्यक्षता में 9 और 10 सितंबर को यह आयोजन नई दिल्ली में हो रहा है.

यह भी पढ़ें- G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी बोले- दोनों देशों की दोस्ती...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff Row: बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
बंधुआ मजदूरी शुल्क पर भारत ने अमेरिका की दोहरी नीति पर उठाए सवाल , 1600 सामानों को मिली छूट
Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget