एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: इटली ने चीन की BRI से बाहर निकलने के दिए संकेत, पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने क्या कुछ कहा?

Italy PM On BRI: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर चीनी प्रधानमंत्री के साथ बैठक भी की है.

G20 Summit India: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) को छोड़ने के संकेत दिए हैं. इसे सिल्क रोड के नाम से भी जाना जाता है. इटली की प्रधानमंत्री ने रविवार (10 सितंबर) को कहा कि बीआरआई (BRI) को छोड़ने से चीन (China) के साथ संबंधों में कोई समझौता नहीं होगा, लेकिन निर्णय अभी भी लिया जाना बाकी है.

इटली की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जी-20 शिखर सम्मेलन के मौके पर इटली की प्रधानमंत्री ने चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग से मुलाकात की और बीआरआई से बाहर निकलने की अपनी योजना साझा की. जी-20 शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेलोनी ने चीनी सरकार के प्रमुख के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया. 

इटली की प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को कैसे गहरा कर सकते हैं, इस पर एक सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक बातचीत हुई. मैं चीन का दौरा करने की अपनी प्रतिबद्धता को बनाए रखना चाहती हूं. प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सिल्क रोड छोड़ने से संबंधों से समझौता नहीं होगा, लेकिन निर्णय अभी भी लिया जाना है. 

चीन के पीएम से क्या बात हुई?

पीएम मेलोनी ने सम्मेलन में कहा कि इतालवी सरकार को बेल्ट एंड रोड फोरम में आमंत्रित किया गया था, लेकिन कल हमने चीनी प्रधानमंत्री के साथ इस बारे में बात नहीं की. इससे पहले इटली मीडिया इससे पहले कोरिएरे डेला सेरा दैनिक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने चीन के पीएम को बीजिंग के लिए रणनीतिक परियोजना से बाहर निकलने के अपने इरादे के बारे में बताया है. 

क्या है बीआरआई?

बता दें कि, बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की महत्वाकांक्षी योजना है जिसकी शुरुआत 2013 में हुई थी. इसका मकसद कई देशों को सड़कों, रेलवे और पोर्ट्स के साथ जोड़ना था. चीनी राष्ट्रपति बीआरआई के जरिए चीन को व्यापार के लिए एशिया, यूरोप, अफ्रीका से जोड़ना चाहते हैं. 

पीएम मोदी के साथ की बैठक

इटली की पीएम ने नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. मार्च 2023 में अपनी राजकीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मेलोनी की ये दूसरी भारत यात्रा रही. दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर संतोष व्यक्त किया. 

ये भी पढ़ें- 

G20 Summit India: पीएम मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री के सामने उठाया खालिस्तान का मुद्दा, जस्टिन ट्रूडो बोले- समय आ गया है कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget