एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: न्यूक्लियर रिएक्टर्स, जेट डील, वीजा, यूक्रेन की साझा मदद... G20 बैठक में पीएम मोदी-बाइडेन करेंगे इन मुद्दों पर चर्चा

G20 Summit 2023 in Delhi: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन राष्ट्रपति के तौर पर पहली बार भारत आ रहे हैं. उनके दौरे को भारत-अमेरिकी रिश्तों को मजबूत बनाने के तौर पर देखा जा रहा है.

G20 Summit 2023: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार (7 सितंबर) को जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आ रहे हैं. इस दौरान उम्मीद जताई जा रही है कि वे कई मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से चर्चा करेंगे. जो बाइडन राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आएंगे. इससे पहले फरवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत आए थे.

आम तौर पर जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दो देशों के बीच द्विपक्षीय बातचीत को शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति और सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बातचीत की मंजूरी दे दी है. 

बाइडन के दौरे से पहले भारत और अमेरिका अपने द्विपक्षीय जुड़ाव के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बाइडन के भारत दौरे के दौरान दोनों देश छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टरों पर संभावित परमाणु समझौता कर सकते हैं. इसके अलावा ड्रोन सौदे, जेट इंजन पर रक्षा सौदे के लिए अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी पर प्रगति पर भी चर्चा संभावित है.

अमेरिका में भारतीयों के लिए वीजा को लेकर भी बातचीत संभव

साथ ही दोनों देश के नेता यूक्रेन के लिए संयुक्त मानवीय सहायता देने पर भी चर्चा करेंगे. इस दौरान भारत कोशिश करेगा कि अमेरिका में भारतीयों के लिए अधिक 'उदार' वीजा व्यवस्था तय हों और एक-दूसरे के देशों में नए वाणिज्य दूतावास स्थापित किए जाने पर भी चर्चा संभव है. 

इंडियन एक्सप्रेस सूत्रों के हवाले से लिखता है, भारतीय और अमेरिकी अधिकारी जो बाइडन की पहली भारत यात्रा (राष्ट्रपति के तौर पर) के लिए एक 'मजबूत' और 'परिणाम देने वाले' संयुक्त विज्ञाप्ति तैयार करने को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत कर रहे हैं.

जून में पीएम मोदी के अमेरिका में राजकीय दौरे के दौरान दोनों देशों ने भारत में छह परमाणु रिएक्टरों के निर्माण के लिए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) और वेस्टिंगहाउस इलेक्ट्रिक कंपनी (डब्ल्यूईसी) के बीच बातचीत की थी. अब छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर प्रौद्योगिकियों को विकसित करने पर चर्चा चल रही है, संभव है बाइडन और पीएम मोदी इस पर चर्चा करेंगे.

यूक्रेन को देंगे साझा मदद

भारत ने यूक्रेन को अब तक लगभग 100 टन मानवीय सहायता भेजी है, जिसमें जरूरी दवाएं, मेडिकल डिवाइस, कंबल, तंबू, भोजन शामिल हैं. अमेरिका और भारत अब यूक्रेन को साझा मदद देने की योजना बना रहे हैं, हालांकि अब तक इस योजना को अंतिम रूप दिए जाने की खबर नहीं है. 

ये भी पढ़ें:

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू, जानें कहां क्या समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
अपने ही समर्थक पर FIR! कर्नाटक में मंत्री का पोस्टर लगाने वाले के खिलाफ केस
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget