एक्सप्लोरर

न चेहरे का पता, न ठिकाने का, ‘गायब’ होकर विदेशी मेहमानों की रक्षा कर रही यह स्पेशल टीम, जानें इसकी खास बातें

G20 Summit: जी-20 में कई राष्ट्रों के प्रमुख आए हुए हैं. ऐसे में इनकी सुरक्षा व्यवस्था बहुत अहम हो जाती है. अभी तक भारत ने इसे काफी अच्छे से हैंडल किया है. मेहमानों की सुरक्षा में कई फोर्स तैनात हैं.

G20 Summit 2023 Live: नई दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की मेजबानी की जमकर तारीफ हो रही है. यहां की हर व्यवस्था विदेशी मेहमानों का दिल जीत रही है. पर इस कामयाब आयोजन के पीछे सबसे बड़ी भूमिका सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसे भारत ने अच्छे से प्लान किया और हर मेहमान को सेफ फील कराया है. सुरक्षा के लिए आपको सड़कों, होटलों और आयोजन स्थल पर हजारों मुस्तैद पुलिसकर्मी दिखाई देते होंगे, लेकिन यह सिक्के का एक पहलू है.

इससे अलग दूसरा पहलू भी है जो पर्दे के पीछे है और किसी को भी दिखाई नहीं देता. यहां हम बात कर रहे हैं, उस खास फोर्स की जो अंडरग्राउंड रहकर विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में तैनात हैं. ये कौन हैं और कहां छिपकर मेहमानों की रक्षा कर रहे हैं इसकी जानकारी किसी को भी नहीं होती. आइए आपको बताते हैं इस खास फोर्स के बारे में.

इस तरह काम करती है यह स्पेशल फोर्स

हम जिस फोर्स की बात कर रहे हैं, उसका नाम है हाउस इंटरवेंशन टीम (HIT). क्राइम तक के मुताबिक, यह टीम किसी भी होटल या बिल्डिंग में आतंकी हमले से निपटती है. इसकी ट्रेनिंग इसी को लेकर दी जाती है. दिल्ली और एनसीआर के 23 फाइव स्टार होटलों में जी-20 के लिए आए मेहमानों को ठहराया गया है. इन सभी होटलों में यह फोर्स तैनात है. यह फोर्स अंदर रहकर ही खतरे से निपटती है.

ये टीम होटल के किन कमरों में ठहरी है इसकी जानकारी इनके रिपोर्टिंग अफसर के अलावा किसी को नहीं होती. किसी भी हमले की स्थिति में दुश्मन से निपटने को लेकर इन्हें सीधे रिपोर्टिंग अफसर ऑर्डर देते हैं. बीच में किसी भी अनुमति की जरूरत नहीं होती. यह टीम होटल के अंदर से ही पूरे ऑपरेशन को अंजाम देती है.

इसके अलावा इस टीम को इस बात की भी ट्रेनिंग दी जाती है कि अगर मेहमान भीड़भाड़ वाले एरिया या बाजार में खतरे से घिर जाते हैं तो उन्हें कैसे बाहर निकाला जाए. इस फोर्स की कोई तय वर्दी नहीं है. ऐसा इसलिए है ताकि इनकी पहचान न हो सके. इन्हें अर्बन वॉरफेयर और नजदीकी लड़ाई की खास ट्रेनिंग दी जाती है.

ऐसे हुई इस फोर्स की शुरुआत

हिट फोर्स की शुरुआत साल 2008 में इसकी शुरुआत हुई. दरअसल, 26 नवंबर 2008 को 10 आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला कर दिया. इन आतंकियों ने तीन दिन तक मुंबई को बंधक बनाए रखा. कई होटलों में लोगों को बंधक बनाया और सैकड़ों को मौत के घाट उतार दिया. इस तरह का हमला पहली बार हुआ था.

इस तरह के हमलों से निपटने का अनुभव सुरक्षा एजेंसियों को नहीं था. इस हमले के बाद हुई सरकार की बैठक में इस तरह के हमलों से निपटने को लेकर चर्चा हुई. इसमें तय हुआ कि एक स्पेशल फोर्स का निर्माण किया जाए जो इस तरह के हमलों से निपट सके. इस फोर्स में एनएसजी, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के खास जवानों को शामिल किया गया.

ये हथियार होते हैं मौजूद

इस फोर्स के पास लेटेस्ट हथियार और टेक्नोलॉजी होती है. हिट के जवानों के पास इजरायली टैवर TAR-21 असॉल्ट राइफल, अमेरिकन ग्लॉक 17 पिस्तौल जैसे हथियार मौजूद रहते हैं. ये हमेशा बुलेट प्रूफ जैकेट में रहते हैं.

ये भी पढ़ें

'भारत के दामाद' आज पहुंचेंगे अक्षरधाम मंदिर, जानें एक घंटे के दर्शन में क्या-क्या करेंगे ऋषि सुनक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह पहले पेश करेंगे वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर होगी सख्त सजा
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
गिलगिट बाल्टिस्तान को 5वां प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाक एसेंबली में पास हुआ रेजोल्यूशन
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget