एक्सप्लोरर

G20 इवेंट से पहले मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों को चादर से किया गया कवर, लोग बोले- ऐसी सफाई पहले कभी नहीं देखी

G20 देशों के प्रतिनिधियों को मुंबई में गंदगी नजर न आए, इसके लिए झुग्गी-झोपड़ियों को चादर से ढकने की बात सामने आई है.

Mumbai G-20 Event: भारत ने एक दिसंबर से जी-20 की अध्यक्षता औपचारिक रूप से संभाली है. इसी कड़ी में इस हफ्ते तीन दिवसीय शिखर सम्मलेन के लिए जी-20 देशों के प्रतिनिधि मुंबई आए हैं. जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत ने शानदार तैयारियां की हैं. वहीं, एक तस्वीर ऐसी भी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. 

जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रशासन और सरकार ने शहर के कुछ गरीब इलाकों को चादरों से कवर कर दिया है. इन इलाकों को इस तरह से ढक दिया गया है कि सड़क पर निकलने के दौरान इन पर किसी की नजर भी ना पड़े. यहां के निवासियों ने एनडीटीवी को बताया कि शहर को सुंदर बनाने के लिए रातोंरात उनकी बस्तियों को चादरों से कवर कर दिया गया है.

'कुछ खास मेहमान आ रहे हैं'

एक निवासी ने बताया, "कुछ लोग पड़ोस की सफाई कर रहे थे रात में, उन्होंने ये पर्दे लगा दिए. हमें उनके बारे में सुबह ही पता चला. उन्होंने कहा कि कुछ खास मेहमान आ रहे हैं." उसने कहा कि जो लोग सफाई करने आते हैं, वे केवल सड़कों के आसपास के इलाकों की सफाई करते है.

'हमने ऐसी सफाई पहले कभी नहीं देखी'

एक अन्य निवासी ने बताया, "हमने पिछले 50 वर्षों में इस तरह का स्वच्छता अभियान कभी नहीं देखा है.'' शख्स ने मुंबई की "सच्चाई को छिपाने" की कोशिश करने का आरोप भी लगाया. उल्लेखनीय है कि बुधवार को शहर के गेटवे ऑफ इंडिया और ताजमहल पैलेस होटल को भी सजाया गया था.

प्रतिनिधियों ने लिया महाराष्ट्र की संस्कृति का आनंद

वहीं, G20 के कुछ प्रतिनिधियों को ढोल बजाते हुए महाराष्ट्र की संस्कृति का आनंद लेते हुए भी देखा गया. प्रतिनिधियों के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत भी थे. गेटवे ऑफ इंडिया पर महाराष्ट्र के लोक नृत्य और संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

विकास कार्य समूह की पहली बैठक

बता दें कि भारत की G20 अध्यक्षता के तहत विकास कार्य समूह (DWG) की पहली बैठक मंगलवार को मुंबई में हुई. तीन दिवसीय विकास कार्य समूह की बैठक सतत विकास लक्ष्यों (SDG) पर प्रगति में तेजी लाने के लिए जी20 सामूहिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगी और खाद्य, ईंधन और उर्वरक सुरक्षा से संबंधित तत्काल चिंताओं से निपटने में विकासशील देशों का समर्थन करेगी.

ये भी पढ़ें- Weather Update: कश्मीर में लगातार बर्फबारी से माइनस में तापमान, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में ठिठुरन, जानें देशभर के मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
आई वेरिफिकेशन के चक्कर में फंसा नागा शख्स, वीडियो देख हंसी रोक नहीं पा रहे लोग
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget