एक्सप्लोरर

Weather Update: कश्मीर में लगातार बर्फबारी से माइनस में तापमान, दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत में ठिठुरन, जानें देशभर के मौसम का हाल

India Weather: जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस में है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी हिस्सों में पारा नीचे आया है और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है.

Weather News: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में ठंड का असर दिखने लगा है. दिसंबर का महीना आधा बीत चुका है और देश के मैदानी हिस्सों में ठंड बढ़ी है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) की वजह से मैदानी हिस्सों में पारा नीचे आया है और कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. उधर, दक्षिण के कई राज्यों में बारिश (Rainfall) की संभावना जताई गई है.

दिल्ली-एनसीआर सहित समूचे उत्तर भारत में दिन में अच्छी-खासी धूप निकलने से पारे में बढ़ोत्तरी हो जाती है जबकि रात को शीत लहर चलने से तापमान काफी नीचे चला जाता है. दिन में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ रहा है जबकि रात को न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री कम हो जाता है. 

ठंडी हवाओं से गिरा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (15 दिसंबर) को कई राज्यों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं. अधिकांश समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से पहले की तुलना में शाम से ही ठंड बढ़ेगी. 

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी

जम्मू-कश्मीर में लगातार बर्फबारी की वजह से तापमान माइनस में है. कई इलाकों में धुंध भी देखने को मिल रही है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी का दौर जारी है. पारा गिरने की वजह से सर्दी काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, यहां ठंड और बढ़ने के आसार हैं. 

दिल्ली-NCR में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में भी इस हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में अभी उतनी ठंड नहीं है लेकिन जल्द ही तेज सर्दी शुरू होनी वाली है. अगले कुछ दिनों में दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर से ठंड बढ़ जाएगी. 16 दिसंबर तक यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

कोहरे की चादर से ढकेगा यूपी-बिहार

उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड बढ़ गई है और घना कोहरा भी छाने लगा है. कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने की आशंका है. कुछ जगहों पर बूंदा-बांदी हो सकती है. इसके साथ ही सर्द हवाएं चलने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिखने लगा है. राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें- साफ शहरों का दौरा कर दिल्ली को कूड़ा मुक्त बनाने का MCD को दिया जाएगा प्लान, विधानसभा की समिति का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget