एक्सप्लोरर

Telangana BJP Chief: कौन हैं तेलंगाना बीजेपी के नए अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी? जानें उनके बारे में

Who Is G Kishan Reddy: तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता पार्टी से की थी.

G Kishan Reddy Profile: इस साल के आखिर में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है. इसको लेकर बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच मंगलवार (4 जुलाई)  को पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है.  

रंगारेड्डी जिला के तिमापुर गांव में रहने वाले मध्यम वर्गीय किसान जी स्वामी (जी. किशन रेड्डी के पिता) के घर में 15 जून 1964 को जन्मे रेड्डी ने राजनीति करियर की शुरुआत जनता पार्टी में युवा वर्कर के तौर पर की थी. इसके बाद वो 1980  में बीजेपी की स्थापना के दौरान इसमें शामिल हुए थे. 

जी किशन रेड्डी राजनीति में कैसे आए?
तेलंगाना के सिकंदराबाद से सांसद और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी का पूरा नाम गंगापुरम किशन रेड्डी है जिन्हें कि किशनअन्ना के नाम से भी जाना जाता है. रेड्डी के राजनीति करियर की बात करें तो वो सांसद बनने से पहले तीन बार विधायक रहे हैं. इसके अलावा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधानसभा में बीजेपी की ओर से फ्लोर लीडर की जिम्मेदारी संभाली है. 

रेड्डी बताते हैं कि वो पॉलिटिक्स में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के खिलाफ चलाए गए आंदोलन से प्रेरित होकर आए हैं. जी किशन रेड्डी की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, रेड्डी आपातकाल को लेकर भी कांग्रेस से नाराज थे. इस कारण वो जनता पार्टी से जुडे़. 

जी किशन रेड्डी ने क्या-क्या जिम्मेदारी संभाली 
जी किशन रेड्डी जनता पार्टी में युवा नेता के तौर पर शुरुआत करने के बाद बीजेपी में शामिल हुए. रेड्डी को आंध्र प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. उन्हें फिर आंध्र प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा  का प्रेसिडेंट भी बनाया गया. 

रेड्डी बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. फिर वो 2004 में हिमायतनगर सीट से विधायक बने. इसके बाद वो अंबरपेट सीट से लगातार दो बार एमएलए चुने गए. इसके अलावा उन्होंने पार्टी प्रवक्ता सहित संगठन में कई जिम्मेदारी संभाली है.  

कई दौर की हुई थी बैठक 
पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीजेपी के संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने कई दौर की बैठक की थी. इसके बाद तीनों नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास पर 28 जून को पीएम मोदी के साथ मीटिंग की थी. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि बीजेपी के संगठन में बदलाव को लेकर इस मीटिंग में बात हुई है. 

किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
बता दें कि बीजेपी ने मंगलवार (4 जुलाई)  को जी किशन रेड्डी के अलावा मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी भारत राष्ट्र समिति से बीजेपी में आने वाले पूर्व मंत्री एटेला राजेंद्र को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है.  वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए सुनील जाखड़ को पंजाब, पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को बीजेपी झारखंड का अध्यक्ष बनाया गया है. 

ये भी पढ़ें- BJP ने कई प्रदेश अध्यक्ष बदले, पंजाब में सुनील जाखड़, तेलंगाना में किशन रेड्डी, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी और झारखंड में बाबूलाल मरांडी को कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Team BJP: स्मृति IN, अमित मालवीय OUT, एक मंत्री शामिल, चुनावी राज्यों पर नजर
Xप्लेन: क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
क्या Gen Z आंदोलन खा गया BJP IT सेल प्रमुख की कुर्सी? एक्सपर्ट्स से जानें
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी
कॉकरोच के बाद अब मैदान में दिमागी नक्सल पार्टी, PM मोदी के तंज के बाद नई पार्टी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget