एक्सप्लोरर

G-20 Meet: श्रीनगर की जी-20 बैठक में खलल का पाकिस्तानी प्लान, सोशल मीडिया से सड़क तक जहर बोने की तैयारी

G-20 Meet In Srinagar: श्रीनगर में होने वाली G20 की बैठक में बाधा डालने के लिए पाकिस्तान साजिश रच रहा है. इसको लेकर उसने एक वेबसाइट बनाई है.

G-20 Meeting: पाकिस्तान का अपना घर जल रहा है, लेकिन पाकिस्तान का भारत विरोधी तंत्र अपनी करतूतों से बाज़ नहीं आ रहा. इसका सबूत है श्रीनगर में होने वाली जी-20 की बैठक में खलल डालने का प्लान पाक के इशारे पर चलाया जा रहा है. 

इसके लिए बाकायदा पूरी टूलकिट बनाई गई है. जिसमें भारत के लिए जहर उगलने का स्टेप बाय स्टेप फॉर्मूला बताया गया है. इसके लिए बाकायदा एक वेबसाइट बनाकर उस पर ये टूलकिट डाली गई है.

स्टैंड विथ कश्मीर वेबसाइट पर सोशल मीडिया से लेकर सड़क के धरनों तक लोगों से जी-20 आयोजन के विरोध के लिए जुटने को कहा गया है. साथ ही अलगाववाद के हिमायतियों से हर मंच पर इसे उठाने की भी बात कही गई है.

गोवा में एससीओ की बैठक के लिए आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारतीय ज़मीन पर रहते हुए G20 बैठक को लेकर आपत्तियां उठाई थी. एबीपी न्यू़ज की सोर्स पड़ताल बताती है कि बिलावल के भारत दौरे की घोषणा के करीब ही स्टैंड विथ कश्मीर वेबसाइट को सक्रिय किया गया. यह वेबसाइट और इसको चलाने वाली कथित संस्था को अमेरिका में एनजीओ के तरह रजिस्टर किया गया है.

हिजबुल मुजाहिदीन संगठन कर रहा है काम 
साथ ही इस वेब पेज को होस्ट करने वाले सर्वर से कंपनी और उसके अन्य डीटेल मास्क रखे गए हैं. सूत्रों के मुताबिक. इस वेबसाइट के पीछे अलगाववादी ही नहीं हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों के हिमायती तत्व भी काम कर रहे हैं. यह पूरा मिशन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्लान पर काम कर रहा है. 

हालांकि, रोचक बात यह है कि अपनी पहचान ठीक तरीके से उजागर न करने वाली यह वेबसाइट भारत विरोधी और अलगाववादी एजेंडा चलाने के साथ-साथ सामान भी बेच रही है. इसमें 22 डॉलर मूल्य में कैलेंडर, 15 डॉलर की टीशर्ट और 9 डॉलर में मोबाइल कवर बेचे जा रहे हैं.

यासीन मलिक मलिक की पत्नी का आया नाम
इतना ही नहीं भारत के जी20 आयोजन में खलल डालने वाले पाकिस्तानी एजेंडा पर डेटा इंटेलिजेंस कंपनी इनेफू की रिपोर्ट बताती है कि भारत से लेकर यूरोप तक विषैले प्रचार का प्लान तैयार किया गया है.

इसके तहत सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक विरोध की आंच बढ़ाने और भारत के जी-20 का आयोजन में बाधा डालने की योजना है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, 100 से ज्यादा प्रोफाइल और मोबाइल नंबर टूलकिट के जरिए तैयार दुष्प्रचार सामग्री को बढ़ाते हुए पाए गए. इसके अलावा अलगाववादी आतंकी यासीन मलिक मलिक की पत्नी के 14 मई को हुए प्रोटेस्ट में भी इसी टूलकिट के नारे और प्रचार सामग्री देखने को मिली.

पड़ताल में क्या आया?
इतना ही नहीं खुफिया एजेंसियों की पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि इस प्रचार सामग्री को नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग को भी भेजा गया ताकि भारत में इसको बढ़ाया जा सके. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के कश्मीर डेस्क से इसको हिंदुस्तान विरोधी प्रचार के लिए भेजा गया.  

इस बीच सरकारी सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम और उजागर करने के साथ ही भारत की तरफ से श्रीनगर की बैठक को कामयाब बनाने के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं ताकि पाकिस्तान के मंसूबों को असफल बनाया जा सके. 

ये भी पढ़ें- Jaishankar On Bilawal: 'मैं अच्छा मेजबान हूं, अगर मेहमान...', पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल पर अब क्या बोले जयशंकर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget