एक्सप्लोरर

कभी संगीतकार बनना चाहते थे नीरव मोदी, गुजरात में पापड़ बेचते थे पुरखे

आज भी नीरव मोदी से जुड़ी कई बातें रहस्य बनी हुई हैं. इस सफलता की कहानी लगभग सौ साल पहले गुजरात के एक छोटे से जिले से शुरु हुई थी.

नई दिल्ली: देश ही नहीं दुनिया के नक्शे पर जिस ब्रांड नीरव मोदी ने अपनी लॉन्चिंग के सिर्फ कुछ सालों के भीतर दबदबा कायम कर लिया, उस ब्रांड के मालिक नीरव मोदी के खानदान का सफर गुजरात के बेहद छोटे इलाके से शुरु हुआ था.

पांच फीट पांच इंच की कदकाठी वाले इस शख्स को देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले से पहले बेहद चुनिंदा लोग ही जानते थे और आज भी नीरव मोदी से जुड़ी कई बातें रहस्य बनी हुई हैं. इस सफलता की कहानी लगभग सौ साल पहले गुजरात के एक छोटे से जिले से शुरु हुई थी.

नीरव मोदी का परिवार गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर का रहने वाला था. लोग ये भी कहते हैं कि नीरव मोदी के दादा और दादी पापड़ बेचा करते थे. नीरव मोदी के मुताबिक उसके दादा सबसे पहले हीरों के कारोबार के लिए लगभग 90 साल पहले बेल्जियम पहुंचे थे. हीरों के जिस व्यापार को दादा ने बेल्जियम की धरती पर जमाया उसको नीरव मोदी के पिता दीपक भाई ने आगे बढ़ाया. देखते ही देखते दीपक भाई बेल्जियम के सबसे बड़े हीरा सप्लायर बन गए.

हीरा व्यापारी कीर्ति भाई शाह कहते हैं, बेल्जियम में दीपक मोदी का बहुत बड़ा नाम था, सूरत और मुंबई से सारे व्यापारी उनके यहां जाते थे. स्वभाव बहुत सख्त था और बातचीत करने का तरीका पता नहीं था. दीपक मोदी के व्यवहार की वजह से लोगों ने वहां आना-जाना बंद कर दिया. 6 साल पहले दीपक मोदी खुद एक छोटे से ऑफिस में बैठते थे.

अपने दादा और पिता से भी आगे बढ़ते हुए नीरव मोदी ने हीरों की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया. बेल्जियम में जन्मे नीरव मोदी कभी संगीतकार बनना चाहता थे वो हीरा व्यापारी बन गए. नीरव मोदी ने साल 2000 में 15 कर्मचारियों के साथ फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल नाम से कंपनी शुरु की.

साल 2002 में नीरव मोदी ने हीरों के गहने बनाने का काम शुरु किया. नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार डायमंड करीब 14 हजार 700 करोड़ की है. दिल्ली, मुंबई, लंदन, हांगकांग जैसे शहरों में उसके करीब 16 बड़े और आलीशान स्टोर हैं. यूएई की फायरस्टार डायमंड एफजेडई मोदी समूह की सबसे बड़ी सब्सिडियरी कंपनी है. 2016-17 में कंपनी का मुनाफा 582 करोड़ था.

वक्त के साथ ब्रांड नीरव मोदी का हीरों के व्यापार में कद और रुतबा दोनों बढ़ा. इस व्यापार में ग्लैमर का भी तड़का लगा. नीरव मोदी अक्सर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों के साथ देखा जाता था. हटिंगटन से लेकर प्रियंका चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा से लेकर लीसा हेडन तक जैसे सितारे भी ब्रांड नीरव मोदी के साथ जुड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने हासिल की जीत
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने हासिल की जीत
Explained: CJP प्रोटेस्ट रोकने के लिए सरकार ने झोंक दी ताकत! ट्रेन से सड़क तक क्या इंतजाम?
CJP को रोकने के लिए सरकार ने झोंक दी ताकत! ट्रेन से सड़क तक क्या इंतजाम?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget