एक्सप्लोरर

Explained: 1 मार्च से शुरू होगा कोरोना टीकाकरण का सेकेंड फेज, एक क्लिक में पढ़ें पूरी जानकारी

देश में 1 मार्च से कोरोना वैक्सीन का सेकेंड फेज शुरू होने जा रहा है. इस चरण में 60 से ऊपर के बुजुर्गों और 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों को जो किसी बीमारी के साथ जी रहे हैं उन्हें वैक्सीन दी जाएगी. वहीं सरकार ने ये भी जानकारी दी है कि लोग इन वैक्सीन को खुद से खरीदकर भी लगवा सकते हैं. निजी सेक्टर से वैक्सीन की कीमत क्या होगी इस संबंध में अगले दो से तीन दिन में सरकार द्वारा जानकारी दी जाएगी.

देश में हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों के बाद अब 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों और किसी बीमारी के साथ जी रहे 45 साल से ऊपर के व्यक्तियों को दूसरे चरण में 1 मार्च से कोविड-19 की वैक्सीन दी जाएगी. सरकार ने इसके लिए 10 हजार सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों को चिन्हित किया है, जहां मुफ्त में इन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. इसके अलावा लोग खरीदकर वैक्सीन ले सकेंगे.

सरकार ने कहा है कि लोग 20 हजार निजी केंद्रों पर इस वैक्सीन को लगा सकेंगे. इस संबंध में कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि निजी सेक्टर से वैक्सीन की कीमत क्या होगी, इसकी घोषणा अगले दो-तीन दिनों केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री करेंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में निजी अस्पतालों से बातचीत चल रही है. उन्होंने ये भी कहा कि लोगों के पास यह विकल्प होगा कि वे टीकाकरण के लिए निजी एवं सरकारी अस्पतालों का चयन कर सकें.वैक्सीन पर बने राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह के मुताबिक देश में 50 साल से ऊपर और किसी बीमारी के साथ जी रहे 50 के ऊपर के लोगों की कुल संख्या लगभग 27 करोड़ है.

16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन का पहला चरण हुआ था शुरू

बता दें कि 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीन अभियान का पहला चरण शुरू हुआ था. इस चरण में अब तक 1.07 करोड़ डोज वैक्सीन लोगों को दी जा चुकी है. दूसरे डोज के तहत 14 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई. पहले चरण में 10 हजार सरकारी अस्पतालों को वैक्सीन देने के लिए चुना गया था. पहले चरण में सिर्फ 2000 निजी केंद्र शामिल थे लेकिन दूसरे चरण में निजी केंद्रों की भूमिका बढ़ेगी. सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश के 12 हजार निजी अस्पताल आयुष्मान भारत से जुड़े हुए हैं जबकि इस योजना से नहीं जुड़ने वाले ज्यादातर निजी अस्पताल भी कोविड-19 वैक्सीन से जुड़ने के लिए तैयार हैं.

45 से ऊपर किन लोगों को लगेगा टीका

बता दें कि यह भी तय होना है कि  किसी बीमारी के साथ जी रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में किन-किन बीमारियों को शामिल किया जाएगा, इसके लिए सूची तैयार की जा रही है. इस सूची में जिन-जिन बीमारियों के नाम होंगे, उन बीमारियों से पीड़ित 45 साल से अधिक के उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना के टीके लगाए जाएंगे. जल्द ही बीमारियों की एक सूची जारी की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में 1.23 करोड़ से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मियों को टीके की खुराक दी गई है.

देश में फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रहा है इजाफा

 गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं. देश में बुधवार को छह दिनों में तीसरी बार संक्रमण के 13,000 से ज्यादा मामले आए.

 वैक्सीन के लिए कैसे कराएं अपना रजिस्ट्रेशन

सरकार के पहले के नोटिफिकेशन के मुताबिक वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को सबसे पहले Co-Win app पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. एक बार जब रजिस्ट्रेशन हो जाएगा तब व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना दी जाएगी. इस सूचना में वैक्सीन लगाने की तारीख, जगह और समय के बारे में जानकारी दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन के लिए ये आई कार्ड मान्य रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट, पैन कार्ड, जॉब कार्ड, मनरेगा कार्ड, हेल्थ इंस्योरेंस स्मार्ट कार्ड, एमपी, एमएलए और एमएलसी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आईडी कार्ड आदि मान्य होंगे.

ये भी पढ़ें

पोती को पढ़ाने के लिए ऑटो ड्राइवर ने बेच दिया था अपना घर, अब डोनेशन से मिले 24 लाख रुपए

भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ नरवणे ने कहा- 'दो नहीं ढाई मोर्चे की लड़ाई को तैयार है भारतीय सेना'

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
PoK में विरोध प्रदर्शन और अमरनाथ यात्रा के बीच एक्शन में सेना प्रमुख, LoC पर सुरक्षा हालात का लिया जायजा
Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget