एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में BJP और लेफ्ट के छात्र संगठन के बीच हिंसक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की गई, कई घायल

गोमती जिले के उदयपुर शहर में माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जुलूस निकाला और इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सत्तारुढ़ बीजेपी के कार्यकर्ता पर कथित तौर पर हमला किया.

गोमती: त्रिपुरा के गोमती जिले में बीजेपी और लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठन DYFI के बीच हिंसक झड़प हुई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक सीपीएम की छात्र इकाई एक रैली निकाल रही थी, इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ झड़प हो गई. झड़प में एक बीजेपी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल है, जबकि लेफ्ट के भी दो तीन घायल हैं. हिंसा के बाद दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं.

सत्तारुढ़ बीजेपी के कार्यकर्ता पर कथित तौर पर हमला करने का आरोप

त्रिपुरा के गोमती जिले के उदयपुर शहर में उपद्रव उस वक्त हुआ, जब माकपा की युवा शाखा डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जुलूस निकाला और इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सत्तारुढ़ बीजेपी के कार्यकर्ता पर कथित तौर पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि पास में ठहरे बीजेपी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डीवाईएफआई के जुलूस पर हमला किया. हिंसा के बाद सीपीएम नेता सीताराम येचूरी ने आगजनी का एक वीडियो ट्वीट करके बीजेपी पर आरोप लगाए.

पुलिस ने बताया कि हिंसा में दो से तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन उनकी राजनीतिक संबद्धता का पता नहीं चल पाया है. सूत्रों के अनुसार, उदयपुर झड़प के बाद अगरतला, विशालगढ़ और कथलिया में माकपा के पार्टी कार्यालयों में भी तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच सोमवार को पहले दौर की हिंसा के बाद झड़पें हुईं, जब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार को कथित तौर पर धनपुर जाने से रोका गया था.

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने बताया कि उदयपुर के घायल बीजेपी कार्यकर्ता को गंभीर हालत में अगरतला के जीबी पंत अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. उन्होंने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने और उपद्रव रोकने के लिए पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को तैनात करना पड़ा. अधिकारियों ने यह भी कहा कि अज्ञात उपद्रवियों के एक समूह ने माकपा के उदयपुर पार्टी कार्यालय में भी तोड़फोड़ की, जबकि पूर्व वाम मोर्चा मंत्री रतन भौमिक के एक वाहन को आग लगा दी गई. झड़प के तुरंत बाद कृषि मंत्री प्रणजीत सिंह रॉय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि माकपा की युवा शाखा ने पुलिस से पूर्व अनुमति लिए बिना एक रैली निकाली थी. उन्होंने कहा कि सरकार हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी. इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक ने सोमवार की हिंसा के विरोध में सोनामुरा उपमंडल के धनपुर में एक विरोध मार्च का नेतृत्व किया. बाद में शाम को बीजेपी सदर जिला इकाई ने राजधानी अगरतला में एक विरोध रैली भी की.

यह भी पढ़ें-

UP Elections: इस महीने दो बार यूपी का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 14 को अलीगढ़, 26 सितंबर को लखनऊ जाएंगे

पाकिस्तान की सीमा के पास बने हाइवे पर हुई लड़ाकू विमानों की लैंडिंग, उद्घाटन में शामिल होंगे राजनाथ और गडकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अनकही कहानी
अखंड भारत के संकल्प से आर्टिकल 370 हटने तक... देश पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले डॉ. मुखर्जी की अनकही कहानी
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?
अग्निवीरों को जल्द मिल सकती है गुड न्यूज! 25 प्रतिशत से ज्यादा जवानों को किया जाएगा परमानेंट?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
'4-5 महीने में सभी दोषियों को...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोली VHP, चंपत राय को लेकर जानें क्या कहा?
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
मुंबई लोकल के सामने फंस गया कुत्ता, फिर लोको पायलट ने जो किया उसने जीत लिया लोगों का दिल
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget