एक्सप्लोरर

UP Elections: इस महीने दो बार यूपी का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 14 को अलीगढ़, 26 सितंबर को लखनऊ जाएंगे

यूपी मिशन के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने दो बार यूपी का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ और 26 सितंबर को राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगे.

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. चुनाव के लिए बीजेपी की तैयारियां जोरों पर हैं. यूपी मिशन के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने दो बार यूपी का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ और 26 सितंबर को राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगे.

पीएम मोदी का अलीगढ़ दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितम्बर को अलीगढ़ से उत्तर प्रदेश चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आएंगे. वह यहां राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे. साथ ही पीएम एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं.

पीएम मोदी का लखनऊ दौरा

26 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ जाएंगे. वह अर्बन कांक्लेव में शामिल होंगे. ये कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा. अर्बन कॉन्क्लेव को आवास विकास समेत दो विभाग मिलकर आयोजित कर रहे हैं. पीएम मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहेंगी. साथ ही सरकार के कई मंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे.

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के बारे में जानिए

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का थ्रीडी मॉडल बनकर तैयार हो गया है. मॉडल को पीडब्ल्यूडी के नोडल कार्यालय के वर्ल्ड बैंक विभाग में रखा गया है. इस कार्यालय के एसई एमएच सिद्दीकी ने मंगलवार को अब तक की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित स्टाफ को निर्देशित किया. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के बुधवार के दौरे में विवि के संबंध में होने वाली प्रस्तुति की जानकारी ली.

सर्किट हाउस में सीएम योगी इसका मॉडल, वीडियो फिल्म, निर्माण कार्य की प्रस्तावित रूपरेखा सहित अन्य जानकारी करेंगे. वर्ल्ड बैंक विभाग के एक्सईएन अनिल शर्मा इस प्रोजेक्ट को देख रहे हैं. अब यही संस्था विवि का निर्माण करा रही है. पहले ये जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई थी.

यह भी पढ़ें-

पाकिस्तान की सीमा के पास बने हाइवे पर हुई लड़ाकू विमानों की लैंडिंग, उद्घाटन में शामिल होंगे राजनाथ और गडकरी

13th BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, आज होगी बैठक, अफगानिस्तान पर हो सकती है चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget