एक्सप्लोरर

पीड़िता का दावा- दाती महाराज ने मुझसे ही नहीं कई लड़कियों से किया रेप

स्वयंभू संत दाती महाराज मामले में पीड़िता ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया है कि उसने (दाती) केवल मेरा ही नहीं दूसरी लड़कियों के साथ भी रेप किया. वहीं दाती ने सभी आरोपों से इनकार किया है

नई दिल्ली: स्वयंभू संत दाती महाराज के कथित कुकर्मों को लेकर दिन व दिन नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच रेप पीड़िता ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि उसने केवल मेरा ही नहीं दूसरी लड़कियों के साथ भी रेप किया. उन्होंने कहा, ''मेरे सामने बहुत लोग जाते थे रात्रि सेवा में. लेकिन जब मेरे साथ ऐसा कुकर्म हुआ तो मैं सकते में आ गई. मैं जानती हुं कई और लड़कियां भी हैं जिनके साथ ये (रेप) हुआ है.'' वहीं दाती महाराज ने सभी दावों को खारिज करते हुए कहा कि साजिश के तहत हमें फंसाया जा रहा है.

पीड़िता ने कहा कि मुझे इस बात का अंदाजा भी नही था कि ऐसा कुछ भी हो सकता है. भगवान मानती थी मैं उनको. जो गंदगी उन्होंने की है माफी योग्य नही है. आश्रम की मुख्य डायरेक्टर ही लड़कियों को ले जाती थी.

'दाती ने कराए डॉक्यूमेंट पर साइन'

उन्होंने कहा, ''दाती महाराज ने मुझसे कई तरह के डॉक्यूमेंट साइन कराए थे. मुझे डर था, पेरेंट्स को भी नहीं बताया था. लेकिन जब पेरेंट्स को बताया तो उन्होंने हौसला दिया. मैं अगर शिकायत नहीं करती तो मेरा जमीर मुझे जीने नहीं देता था. मुझे लगता था कि मुझे आवाज उठानी है.'' पीड़िता ने कहा कि मेरा माइंडवॉश किया गया था. हमें कुछ समझ ही नहीं आता था. लगता था जो वो कह रहा है वही सही है.

पीड़िता का दावा- दाती महाराज ने मुझसे ही नहीं कई लड़कियों से किया रेप

दाती की सफाई

दाती महाराज की सफाई और पीड़िता को बेटी जैसा बताए जाने पर उन्होंने कहा कि बेटी और पिता का संबंध ऐसा नहीं होता है. मैं दाती महाराज के लिए सख्त सजा की मांग करती हूं. पीड़िता के आरोपों पर दाती महाराज ने कहा कि मैं हर जांच के लिए तैयार हूं. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 22 साल से काम कर रहा हूं. मैं नारी का अपमान करूं ये मेरे लिए ना संभव था ना है. दाती ने ये भी कहा कि मैं कहीं भागा नहींमैं भगौड़ा नही हूँराष्ट्र का दास हूं.''

उन्होंने बड़ी साजिश की ओर इशारा करते हुए कहा कि सचिन जैन, नवीन गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, ये बहुत सालों से जुड़े हुए हैं. 2015 में अभिषेक अग्रवाल नाम का व्यक्ति यहां जुड़ा, वो संस्थान में सेवाएं करता था आपस मे इनका संबंध बना और इनके बीच मे कुछ आर्थिक लेनदेन हुआ. आर्थिक लेनदेन 2016-17 नवंबर तक चला. जिसकी जानकारी मुझे नहीं थी कि इन्होंने क्या दिया और क्या लिया. 2017 नवंबर-दिसंबर में इन्होंने कहा कि हमारे पैसे अभिषेक अग्रवाल नहीं दे रहा है. ये सुनकर ही मैं चौंक गया कि ये क्या, इतना पैसा और मुझे ही जानकारी नहीं. लगातार इन्होंने मुझे इन 4-5 महीनों में बहुत परेशान किया.

5 मई को सचिन जैन मुझे गुरुग्राम में मिला और बोला कि 1 महीना है आपके पास अगर 1 महीने में आपने पैसा नहीं दिया, तो मैं तो बर्बाद हो ही गया हूं और आपको भी बर्बाद कर दूंगा, मैंने बहुत समझाया नहीं माने और घटना आपके सामने है.

आपको बता दें कि स्वयंभू बाबा दाती महाराज से मंगलवार को पुलिस ने छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली और राजस्थान में दाती महाराज के आश्रमों में उससे रेप किया गया. दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में इस स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार करने को कहा था. दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

दाती महाराज से क्राइम ब्रांच ने की 7 घंटे पूछताछ, दाती बोला- मुझे न्याय मिलने का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget