एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा, मंत्रालय हुआ चौकन्ना

नई दिल्ली: महिला और बाल विकास मंत्रालय ने नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के नाम पर फर्जी फॉर्म की बिक्री को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया है. मंत्रालय ने गुरुवार को एक सार्वजनिक अपील में कहा कि कुछ अनधिकृत वेबसाइटें, संस्थान, एनजीओ, लोग ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत नकद प्रोत्साहन राशि के नाम पर फर्जी फॉर्म बांट कर रहे हैं.

मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘योजना में भारत सरकार द्वारा किसी को नकदी हस्तांतरित करने का कोई प्रावधान नहीं है. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना सामाजिक व्यवस्था में गहरी पैठ बना चुकी पितृसत्ता और सोच को चुनौती देने पर, पीसीएंडपीएनडीटी कानून को सख्ती से लागू करने पर और बच्चियों को शिक्षा देने पर जोर देती है. यह कोई प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) वाली योजना नहीं है.’’ मंत्रालय ने 16 फरवरी को जनता को इस तरह के फर्जीवाड़ों से दूर रहने के लिए चेतावनी जारी की थी.

BBBP

हालांकि खबरों में दावा किया गया कि माता-पिता को अब भी जाली फॉर्म बेचे जा रहे हैं जिन्हें वे मंत्रालय को भरकर भेज रहे हैं. मंत्रालय ने इसी साल मार्च महीने में इस मामले में दिल्ली सरकार और एसपी से संपर्क साधा था. महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इसी महीने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उनसे भी उपद्रवियों पर लगाम कसने का अनुरोध किया था.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मंत्रालय उस समय सचेत हुआ जब इस मामले में कई फोन आने लगे. लोग पूछ रहे थे कि उन्हें पैसा कैसे मिल सकता है.’’ उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महीने की शुरूआत में राज्य में घोटाले को लेकर अलर्ट जारी किया था. इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर लड़कियों के माता-पिता को एक से दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया गया. मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि घोटाले में हजारों लोगों के ठगे जाने की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget