एक्सप्लोरर

बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर के उरी में जैश-ए-मोहम्मद के 6 फिदायीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के 6 फिदायीन आतंकवादियों को मार गिराया.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे जैश-ए-मोहम्मद के 6 फिदायीन आतंकवादियों को मार गिराया. पहले तीन आतंकी मारे जाने की खबर थी लेकिन बाद में पता चला कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन में 3 और आतंकियों को भी मार गिराया. डीजीपी शेष पॉल वैद्य ने इस कामयाबी पर सुरक्षाबलों को बधाई दी. श्रीनगर के बाहरी इलाके में मिला आईईडी सुरक्षा बलों ने रविवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाया और अनहोनी को टाल दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आईईडी मालोरा इलाके में पाया गया." सुरक्षा बलों ने शनिवार को भी श्रीनगर-मुजफ्फराबाद रोड पर एक शक्तिशाली आईईडी को निष्क्रिय किया था. यह स्थान रविवार को मिले आईईडी से कुछ ही दूरी पर स्थित है. पिछले सप्ताह सोपोर शहर में आतंकियों ने आईईडी में विस्फोट कर चार पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने आने वाले दिनों में आतंकियों द्वारा इस तरह के उपकरणों का प्रयोग करने की संभावना पर चिंता जताई है. कश्मीर में शिक्षा में दखल न दे सेना: मंत्री जम्मू एवं कश्मीर के शिक्षामंत्री सैयद अल्ताफ बुखारी ने शनिवार को कहा कि सेना को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और राज्य की शिक्षा प्रणाली में दखल नहीं देना चाहिए. शिक्षामंत्री का यह बयान भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की ओर से शिक्षा-व्यवस्था पर दिए गए बयान के एक दिन बाद आया है. सेना प्रमुख ने कहा था कि जम्मू एवं कश्मीर के विद्यालयों में विद्यार्थियों को दो अगल-अलग मानचित्रों के बारे में पढ़ाया जाता है -एक भारत का मानचित्र और दूसरा जम्मू एवं कश्मीर का.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget