एक्सप्लोरर

Uttarakhand Congress: कम नहीं हो रही कांग्रेस की मुश्किलें, प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक ने पीसीसी से दिया इस्तीफा

Pradesh Congress Committee: कांग्रेस का गोवा जख्म अभी भरा भी नहीं था कि उत्तराखंड कांग्रेस से भी पार्टी के लिए बुरी खबर आ गई है. प्रीतम सिंह के बेटे अभिषेक सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दे दिया.

Abhishek Singh Resigns From PCC:  कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) में टूट की खबर सामने आई है. राज्य में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह (Pritam Singh) के बेटे अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ये कहते हुए इस्तीफा दिया है कि बड़े व जनाधार वाले नेताओं की उपेक्षा की जा रही है.

सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने मांग की है कि उनकी जगह पर किसी वरिष्ठ नेता को वरीयता दी जाए. हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि वो कांग्रेस पार्टी की सेवा करते रहेंगे. हाल ही में कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सूची जारी की थी जिसमें अभिषेक सिंह का नाम भी था. अभी तीन दिन पहले ही अभिषेक सिंह को पीसीसी का सदस्य बनाया था.

क्या कहा अभिषेक सिंह ने पत्र में

अपनी चिट्ठी में अभिषेक सिंह ने लिखा है कि मुझे प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं. सोनिया और राहुल गांधी को मजबूत करने के लिए प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करना बहुत ही जरूरी है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कई वरिष्ठ और जनाधार वाले नेताओं को जगह नहीं मिल पाई है जिससे कांग्रेस के लोगों में गुस्सा दिख रहा है. कांग्रेस परिवार को भविष्य में कोई परेशानी न हो इसके लिए मैं अपना इस्तीफा दे रहा हूं.

कौन हैं अभिषेक सिंह?

हालांकि, अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) ने ये भी कहा है कि वो अपने दादा गुलाब सिंह (Gulab Singh) और पिता प्रीतम सिंह (Pritam Singh) की तरह कांग्रेस (Congress) के लिए लगातार काम करते रहेंगे. अभिषेक सिंह प्रीतम सिंह के बेटे हैं. प्रीतम सिंह चकराता विधानसभा सीट (Chakrata) से विधायक हैं. वो साल 2017 से 2021 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (PCC President) भी रहे हैं. इसके अलावा प्रीतम सिंह विधानसभा में विपक्ष के नेता (Leader Of Opposition) भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

Congress President Election: राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? तस्वीर साफ

Congress President Election: शशि थरूर के चुनाव लड़ने की अटकलों पर क्या कह रहे हैं केरल के कांग्रेस नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka BJP: बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
बेंगलुरु में खुले नाले में गिरकर घायल हुए BJP नेता, मंत्री और MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज
Telangana Crime: हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
हैदराबाद में क्राइम का खौफनाक चेहरा! हत्या के बाद आरोपी का खुला चैलेंज, पुलिस को दी चुनौती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
कैलिफोर्निया में हैदराबाद के एक परिवार के तीन सदस्यों की दर्दनाक घटना में मौत, पिता-बेटी अस्पताल में भर्ती
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget