एक्सप्लोरर

Congress President Election: राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे या नहीं? तस्वीर साफ

Congress President News: कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 30 सितंबर है. नामांकन के लिए उम्मीदवार का खुद मौजूद रहना जरूरी है.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष के पद के चुनाव में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) नामांकन दाखिल नहीं करेंगे. इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उच्च सूत्रों से एबीपी न्यूज को पता चला है कि अगले दस दिनों के दौरान राहुल गांधी का दिल्ली आने का कोई कार्यक्रम नहीं है. राहुल कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो पदयात्रा पर निकले हुए हैं जो फिलहाल केरल (Kerala) से गुजर रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होना है. नियमों के मुताबिक नामांकन के लिए उम्मीदवार का खुद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहना जरूरी है. ऐसे में साफ है कि तमाम प्रदेश कमेटियों के प्रस्ताव के बावजूद राहुल गांधी अध्यक्ष पद की रेस में नहीं उतरेंगे. तीन साल पहले लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते वक्त ही राहुल गांधी ने साफ कर दिया था कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर से होना चाहिए. हालांकि तब सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया. 

कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के बाहर जाना तय

अब 25 सालों बाद कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के बाहर जाना तय हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केरल से सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला हो सकता है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान बाकी है. संभव है कि दो से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में नजर आएं. पिछली बार 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव में वोटिंग की नौबत आई थी. तब सोनिया गांधी के सामने जितेंद्र प्रसाद उतरे थे, लेकिन मुकाबले में टिक नहीं पाए. 

अशोक गहलोत मिलेंगे सोनिया गांधी से

सोमवार को शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. अब बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे. संभव है कि सोनिया गांधी से मिलने के बाद गहलोत कोच्चि के लिए रवाना हों जहां से राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा गुजर रही है. दिलचस्प बात यह है कि मंगलवार को ही सचिन पायलट कोच्चि पहुंच कर पदयात्रा में शामिल हुए. 

राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

अशोक गहलोत लगातार कोशिश कर रहे हैं कि राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए दोबारा अध्यक्ष बनने को तैयार हो जाएं, लेकिन राहुल गांधी अपने रुख पर कायम हैं. बीते दिनों तमिलनाडु में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने साफ संकेत दिए थे कि वो नामांकन दाखिल नहीं करेंगे. अगले एक-दो दिनों में राहुल गांधी की एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है जिसमें राहुल इसकी पुष्टि कर सकते हैं.

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में 23 सितंबर को विश्राम का दिन है और 29 को यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करेगी. तब तक कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) में मुकाबले की तस्वीर साफ हो जाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग 17 अक्टूबर को होगी और दो दिन बाद नतीजों का एलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 

Congress President Election: राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए झारखंड में भी प्रस्ताव पास, अब क्या होगा? जयराम रमेश ने दिया जवाब

Congress President Election: क्या थरूर का भी होगा जितेन्द्र प्रसाद जैसा हाल, फिर दोहराया जा सकता है 22 साल पहले का चुनावी इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Food Poisoning : स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
स्कूल की खिचड़ी बनी जहर? तेलंगाना के रेजिडेंशियल स्कूल में 26 छात्र बीमार, खिचड़ी में कीड़े होने का आरोप
Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget