एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: जेकेपीपी के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया बीजेपी में हुए शामिल

B.S Mankotia Joins BJP: उधमपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके बलवंत सिंह मनकोटिया (Balwant Singh Mankotia) ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है.

Balwant Singh Mankotia Joins BJP: बीजेपी का कुनबा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. गुजरात के हीरा व्यापारी के बीजेपी का दामन थामने के एक दिन बाद ही जेकेपीपी (JKPP) के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया (Balwant Singh Mankotia) भी इस पार्टी से जुड़ गए हैं. गुरुवार (29 सितंबर) को उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ (Tarun Chugh) ने उनका पार्टी में स्वागत किया है. उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें पहले से चल रही थीं. इन अटकलों को अब विराम लग गया है.

बीजेपी में शामिल होने की मंशा

उधमपुर विधानसभा (Udhampur Assembly) से दो बार विधायक रह चुके बलवंत सिंह मनकोटिया के दिल्ली दौरे से ही साफ हो गया था कि वो बीजेपी के होने जा रहे हैं. वह बुधवार (28 सिंतबर) को दिल्ली के लिए निकले थे. उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर बहुत पहले से ही कयासों का दूर शुरू हो गया था. बीते कुछ दिनों से पैंथर्स पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और आप के पूर्व नेता मनकोटिया के छह पार्षदों संग बीजेपी में जाने की चर्चाएं चल रही थी. उनके बीजेपी में जाने की पृष्ठभूमि तब ही तैयार हो गई थी, जब वह 6 पार्षदों और बीजेपी के 4 के पार्षदों के संग मिलकर वो नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए थे. 

सांठ-गांठ करने पर आप से बाहर

बलवंत सिंह मनकोटिया को आम आदमी पार्टी (APP) ने 23 सितंबर शुक्रवार को पार्टी से बाहर कर दिया था. आप ने उन पर अन्य  राजनीतिक दलों के साथ सांठ -गांठ कर पार्टी को बदनाम करने के आरोप में निकाला था. लगभग छह महीने पहले ही उनका पैंथर्स पार्टी से मनमुटाव हो गया था. इस पार्टी के हर्ष देव सिंह के साथ बात न बनने पर उन्होंने पैंथर्स पार्टी को अलविदा कह दिया था. इसके बाद ही उन्होंने आप ज्वाइन की थी. मनकोटिया डोगरा क्रांति दल के नाम से अपने कार्यक्रम करते थे.  

मनकोटिया हैं जुझारू

जेकेपीपी (JKPP) के पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया के दिल्ली रवाना होते ही जम्मू में कयासों का दौर शुरू हो गया था. जब वहां के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मनकोटिया जुझारू और मेहनती नेता हैं. उनके बीजेपी में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कहा, "भीम सिंह के उतराधिकारी रहे मनकोटिया का बीजेपी मे स्वागत है."

ये भी पढ़ेंः

Gujarat Election: गुजरात के डायमंड कारोबारी ने बीजेपी जॉइन की, कर्मचारियों को AAP के कैंपेन से दूर रहने का जारी किया था फरमान

BJP Vs JDU: नीतीश कुमार की पार्टी को दमन दीव में बीजेपी ने दिया झटका, JDU में बचे अब केवल 2 जिला पंचायत सदस्य

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget