एक्सप्लोरर

Gujarat Election: गुजरात के डायमंड कारोबारी ने बीजेपी जॉइन की, कर्मचारियों को AAP के कैंपेन से दूर रहने का जारी किया था फरमान

Gujarat News: सूरत के हीरा कारोबारी दिलीप धापा ने मंगलवार शाम को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

Gujarat Election 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार (BJP Government) ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है. पार्टी चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीजेपी में शामिल कर अपनी जड़ों को और मजबूत करने में जुटी है. इसी कड़ी में मंगलवार 28 सितंबर को सूरत (Surat) के डायमंड मर्चेंट दिलीप धामा (Diamond Businessman Dilip Dhapa) को बीजेपी की सदस्यता दिलाई गई. 

गुजरात में अपने कर्मचारियों को आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रचार कार्य से रोकने वाले हीरा व्यापारी इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस कदम की आलोचना करते हुए दावा किया है कि बीजेपी लोगों की इच्छा दबाने की कोशिश कर रही है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दिया ये बयान

सूरत के हीरा कारोबारी दिलीप धापा ने मंगलवार शाम को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय ‘श्री कमलम’ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. गुजरात प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सी आर पाटिल ने अपने ट्विटर हैंडल से धापा के पार्टी में शामिल होने की तस्वीर साझा की. पाटिल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने श्रीकमलम में सूरत के हीरा व्यापारी दिलीप धापा का बीजेपी में स्वागत किया. उन्होंने अपने फैक्टरी के कर्मचारियों को रेवड़ी विक्रेता पार्टी के लिए प्रचार करने से रोका और चेतावनी दी कि ऐसा करता कोई मिलेगा तो उसे निकाल दिया जाएगा. उन्होंने यह कदम स्वेच्छा से उठाया था.’’ आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की सत्ता में आने पर लोगों के लिए कई मुफ्त की योजनाएं शुरू करने का वादा किया है. बीजेपी उनके वादों को ‘रेवड़ी’ या मुफ्त का उपहार बता रही है. 

आप ने बीजेपी पर किया हमला

आप के राष्ट्रीय महासचिव इसुदान गढ़वी ने कहा कि लोकतंत्र में लोग पसंदीदा पार्टी का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं. क्या आप गुजरात में लोगों के चुनाव के अधिकार को छीनने वालों और कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी देने वालों को सम्मानित कर गुंडा राज लाना चाहते हैं. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि कहां से आप ऐसी ओछी मानसिकता लाते हैं? एक ओर आप लोगों को नौकरी नहीं दे सकते. अब, आपके अधीन गुजराती मौजूदा नौकरी गंवा रहे हैं. गढ़वी ने कहा कि यह समय गुजरातियों के लिए जागने का है.

इसे भी पढ़ेंः-

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों को मिली सौगात, 4 फीसदी बढ़ा महंगाई भत्ता

PFI Ban: PFI पर देश में 5 साल के लिए लगे बैन पर लालू प्रसाद यादव का बड़ा बयान, सबसे पहले RSS को बैन कीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget