एक्सप्लोरर

BJP Vs JDU: नीतीश कुमार की पार्टी को दमन दीव में बीजेपी ने दिया झटका, JDU में बचे अब केवल 2 जिला पंचायत सदस्य

JDU News: इससे पहले मणिपुर में भी जेडीयू को बीजेपी (BJP) ने बड़ा झटका दिया था, जब वहां पार्टी के 6 में से पांच विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी.

JDU Members Join BJP: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने बीजेपी (BJP) के साथ सियासी खेला कर महागठबंधन की सरकार बना ली थी, लेकिन इसके बाद से ही जेडीयू (JDU) को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने जेडीयू को झटके दिए थे. अब दमन दीव में जेडीयू के जिला पंचायत सदस्य पार्टी का साथ छोड़ बीजेपी में चले गए हैं. बीजेपी ने इस बारे में ट्वीट कर बताया कि दानह एवं दमन दीव (Daman And Diu) में जेडीयू के 17 में से 15 जिला पंचायत सदस्य और प्रदेश जेडीयू की पूरी ईकाई आज बीजेपी में शामिल हो गई. 

बीजेपी ने कहा कि नीतीश कुमार द्वारा बिहार में विकास को गति देने वाली बीजेपी का साथ छोड़कर बाहुबली, भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी का साथ देने के विरोध में इन लोगों ने बीजेपी का दामन थामा है. 

नीतीश कुमार ने किया था खेला 

दरअसल, बिहार की एनडीए (NDA) की सरकार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के इस्‍तीफे के साथ गिर गई थी और उन्होंने आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ सरकार बनाकर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी. बीजेपी ने तब इसे जनता के साथ एक बड़ा धोखा बताया था. 

अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी लगा था झटका 

हालांकि, बीजेपी से अलग होने के बाद जेडीयू को लगातार झटके लग रहे हैं. पहले अरुणाचल प्रदेश और फिर मणिपुर में बीजेपी ने जेडीयू को झटके दिए थे. जेडीयू के लिए मणिपुर में बड़ा झटका इसलिए भी था क्योंकि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 38 में से 6 सीटें जीती थीं, लेकिन उन 6 विधायकों में से उनके पास सिर्फ एक ही विधायक रह गया है, पांच बीजेपी में चले गए हैं.

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में बीती 25 अगस्त को जेडीयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो बीजेपी में शामिल हो गए थे. बीजेपी (BJP) ने इस बार भी यही कहा है कि यह सदस्य इसलिए बीजेपी में शामिल हुए क्योंकि जेडीयू (JDU) ने परिवारवाद का साथ दिया और जनता को धोखा दिया. 

ये भा पढ़ें: 

Bharat Jodo Yatra: 'केरल में 18 दिन और यूपी में 2 दिन...', CPM के इस बयान पर अब कांग्रेस का तीखा पलटवार

AAP का आरोप, DDA की लापरवाही से सीवर की सफाई करने गए दो कर्मियों की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget