एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन करेंगे हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन करेंगे. तंवर ने पिछले महीने हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से अपनी नाराजगी जताई थी और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था.

नई दिल्ली: हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नई पार्टी का गठन करेंगे. पांच साल तक हरियाणा कांग्रेस की कमान संभालने वाले अशोक तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया था.

अब हरियाणा के नतीजे आ चुके हैं और सरकार का गठन हो चुका है. ऐसे में तंवर अब दिल्ली की राजनीति में अपनी नई पार्टी बनाकर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं. हरियाणा के विधानसभा चुनाव से पहले जब अशोक तंवर ने इस्तीफ़ा दिया था तो उन्होंने दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) को अपना समर्थन दिया था.

हरियाणा के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद अशोक तंवर ने जेजेपी तो अपना समर्थन दिया और जब नतीजे आए तो जननायक जनता पार्टी की 12 सीटें मिली और वो हरियाणा के किंग मेकर बनकर उभरे लेकिन जानकार अभी भी ये सवाल पूछते हैं कि इससे अशोक तंवर को क्या हासिल हुआ?

विधानसभा चुनाव से पहले अशोक तंवर और किरण चौधरी को हटाकर कुमारी शैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता बना दिया गया था. जिसके बाद से अशोक तंवर नाराज चल रहे थे और जब टिकटों के बंटने की बारी आई तो अशोक तंवर के किसी भी समर्थक को कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया. जिसके बाद अशोक तंवर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर के बाहर अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन भी किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

इस पूरे घटनाक्रम के बाद तंवर ने पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा दिया और फिर दुष्यंत चौटाला को अपना समर्थन दिया चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी और जेजेपी का समझौता हो गया लेकिन अशोक तंवर वहीं खड़े मिले. अब अशोक दिल्ली की राजनीति में नई पार्टी बनाकर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.

महाराष्ट्र: शरद पवार के बयान पर शिवसेना ने कहा- ‘उनका कहा समझने के लिए लेने होंगे 100 जन्म’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget