एक्सप्लोरर

पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एसएम कृष्णा ने थामा बीजेपी का हाथ

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हो गए. कृष्णा ने बीते जनवरी में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी मुख्यालय में एक कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने एसएम कृष्णा बीजेपी में शामिल हो गए.

पीएम मोदी और अमित शाह ने देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया: कृष्णा

एसएम कृष्णा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘‘उन्होंने देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है.’’ उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं आज आभारी हूं कि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हो रहा हूं जिसका नेतृत्व महान नेताओं ने किया है. मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कौशलपूर्वक समर्थन में एक महान भारत को उभरते देख रहा हूं.’’

1999 और 2004 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री रह चुके है एसएम कृष्णा

कृष्णा ने कहा कि ये दोनों नेता ‘‘देश को नयी उंचाई पर ले गए हैं और यह कोई अतिशक्योक्ति नहीं है.’’ कृष्णा ने इससे पहले साल 2017 के शुरू में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. वह 1999 और 2004 के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं. यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान कृष्णा महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ ही देश के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं.

एसएम कृष्णा की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें पूरा सम्मान देगी: अमित शाह 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि उनके पार्टी में आने से ना सिर्फ कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में बीजेपी मजबूत होगी. वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले कृष्णा को समुदाय का प्रभावशाली नेता माना जाता है. गौरतलब है कि कर्नाटक के मतदाताओं में समुदाय की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत है. 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के करीब 40 प्रतिशत सीटों पर समुदाय का प्रभाव है. शाह ने कहा कि उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन्हें पूरा सम्मान देगी.

कांग्रेस छोड़ते हुए पार्टी से नाराजगी का स्पष्ट संकेत देते हुए पूर्व विदेश मंत्री कृष्णा ने कहा, पार्टी इस बात को लेकर भ्रम में है कि उसे जन-नेताओं की जरूरत है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
'TMC नेताओं के लिए दरवाजे बंद, चाय पिलाने का…' भाजपा नेता का बड़ा बयान
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट
सीजेपी के प्रोटेस्ट में हंगामा करने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने 6 लोगों को किया अरेस्ट

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget