एक्सप्लोरर

टाटा, अंबानी और अडानी, यूं खड़े उद्योगपतियों का EC के पूर्व कमिश्नर ने शेयर किया फोटो, लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स

Indian Businessmen Viral Photo: सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां आए दिन कोई न कोई तस्वीर वायरल होती रहती है. आइए आपको आज ऐसी ही वायरल हो रही तस्वीर की कहानी बताते हैं.

Adani-Ambani Viral Image: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (15 फरवरी) को चुनावी बॉन्ड स्कीम को असंवैधानिक करार दिया. इस फैसले को लेकर विपक्ष ने खुशी जताई है. हालांकि, विपक्ष के अलावा भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने न सिर्फ फैसले पर संतोष जताया है, बल्कि तंज भी कसा है. भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. एसवाई कुरैशी भी ऐस ही लोगों में शुमार हैं, जिन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक फोटो शेयर कर तंज कसा है. 

डॉ. एसवाई कुरैशी के जरिए शेयर की गई तस्वीर में देश के जाने माने उद्योगपति एक लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं. रतन टाटा से लेकर गौतम अडानी तक लाइन में खड़े दिख रहे हैं. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए तंज भरे अंदाज में कैप्शन भी दिया है, 'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद रिफंड की लाइन लगी.' यही वजह है कि जब से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, तब से ही इसे लेकर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं. 

वहीं, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. हालांकि, सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये तस्वीर किस मौके की है और देश के इतने बड़े उद्योगपति लाइन में क्यों खड़े हैं. आइए इसका जवाब जानते हैं.


टाटा, अंबानी और अडानी, यूं खड़े उद्योगपतियों का EC के पूर्व कमिश्नर ने शेयर किया फोटो, लोग करने लगे मजेदार कमेंट्स

(पूर्व चुनाव आयुक्त के जरिए किया गया ट्वीट)

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त? 

सबसे पहले जानते हैं कि चुनावी बॉन्ड पर अदालत के फैसले को पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने क्या कहा है. अदालत के फैसले पर एसवाई कुरैशी ने कहा, 'पिछले 5-7 सालों में सुप्रीम कोर्ट के जरिए दिया गया ये सबसे ऐतिहासिक फैसला है. ये लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा वरदान है. हम सभी पिछले कई सालों से इसे लेकर चिंतित थे. हर कोई जो लोकतंत्र से प्यार करता है वह इसका (चुनावी बॉन्ड) विरोध कर रहा था. मैंने खुद कई आर्टिकल लिखे और मीडिया से बात की. हमने जो भी मुद्दा उठाया था, इस फैसले में उसका समाधान कर दिया गया है.'

लोगों ने वायरल हो रही तस्वीर पर क्या कमेंट्स किए?

 

क्या है तस्वीर के पीछे की कहानी? 

दरअसल, उद्योगपतियों के लाइन में लगने वाली वायरल हो रही तस्वीर 2015 की है. ये तस्वीर जनवरी महीने की है. अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के तौर पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली आए थे. अगले दिन उनका भारतीय उद्योगपतियों से मिलने का कार्यक्रम था. इस कार्यक्रम का नाम 'यूएस-इंडो सीईओ फोरम' था. तस्वीर में लाइन में लगे दिख रहे उद्योगपति ओबामा से मिलने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.  

तस्वीर में देखा जा सकता है कि रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, नारायण मूर्ति जैसे कारोबारी दिग्गज लाइन में लगे हुए हैं. उस दिन इस कार्यक्रम में ओबामा से मिलने के लिए आनंद महिंद्रा, सुधीर मेहता, अनिल अंबानी सरीखे कारोबारी दिग्गज भी पहुंचे हुए थे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल होने लगी है. 

यह भी पढ़ें: 'चुनावी बॉन्ड स्कीम असंवैधानिक, हर चंदा हित साधने के लिए नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में शामिल होने का विरोध, BCI पर भड़के NLSIU छात्र
NALSAR हैदराबाद जाने पर CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR हैदराबाद जाने पर CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार
लिव-इन पार्टनर ने की महिला की हत्या, शव को बोरी में भरकर फरार

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget