एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत ने नामांकन से पहले किया पूजा पाठ, BJP पर साधा निशाना, जानें लालकुंआ को लेकर क्या कहा

Election 2022: हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी दुष्प्रचार नहीं करे कि मैं राज्यभर में प्रचार कर रहा हूं और चुनाव नही लड़ रहा हूं. मैं लालपुर से अपना पर्चा दाखिल कर रहा हूं और मैं यहीं से चुनाव लडूंगा.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिये कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी कमर कस ली है. लालकुआं सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले हरीश रावत ने पूजा पाठ किया है. उन्होंने इस विषय पर कहा कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद लेने के लिये मैं लालकुंआ की जनता की सेवा के लिए विधिवत रुप से अपने आप को समर्पित कर रहा हूं. 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेरा लालकुंआ से नाता रहा है, मैं आज अपना नामंकन दाखिल करूंगा. उन्होंने कहा कि मैं दिल से चाहता था कि मैं राज्यभर में घूम-घूम कर अपनी पार्टी का प्रचार करूं. हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी दुष्प्रचार नहीं करे कि मैं राज्यभर में प्रचार कर रहा हूं और चुनाव नही लड़ रहा हूं. मैं लालपुर से अपना पर्चा दाखिल कर रहा हूं और मैं यहीं से चुनाव लडूंगा. 

पार्टी के आदेश पर लालकुआं आया हूं

यह सच है कि इससे पहले मैंने रामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन पार्टी ने मुझे लालकुंआ से चुनाव लड़ने के लिए कहा है. मेरी कोशिश रहेगी कि कांग्रेस की विजय लालकुंआ से ही हो. उन्होंने बताया कि वह आज पहले नामांकन पत्र की जांच करेंगे, फिर यहां एक मंदिर में आशीर्वाद लेंगे और फिर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे किशोर उपाध्याय

इसके साथ ही हरीश रावत ने किशोर उपाध्याय को लेकर भी बयान दिया. गौरतलब है कि किशोर उपाध्याय को 12 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया था जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ज्वाइन कर ली है. हरीश रावत ने कहा कि किशोर उपाध्याय को पार्टी ने कई बार चेताया था, लेकिन उन्होंने खुद को नहीं सुधारा. कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है लेकिन जिस तरीके से उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है उससे साफ है कि कांग्रेस ने उनके प्रति जो धारणा बनाई थी वह गलत नहीं थी.

UP Election 2022 : अब तक नहीं सुलझा है बिजनौर सीट का विवाद, सपा और आरएलडी के नेता आमने सामने

Shweta Tiwari Controversy: श्वेता तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज, भगवान को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया
ऑटो से सफर होगा महंगा! जानें किस राज्य ने लिया बड़ा फैसला, कितना देना होगा किराया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget