एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : अब तक नहीं सुलझा है बिजनौर सीट का विवाद, सपा और आरएलडी के नेता आमने सामने

UP Election 2022 : बिजनौर की सदर सीट पर राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के नेता अपना-अपना दावा जता रहे हैं. दोनों ही दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों को सिंबल जारी कर दिए हैं.

उत्तर प्रदेश में सपा (Samajwadi Party)-आरएलडी (RLD) गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसकी मिशाल है बिजनौर सदर सीट पर जारी विवाद. दरअसल इस सीट पर सपा और रालोद दोनों के उम्मीदवार आमने सामने हैं.  दोनों दलों ने अपने अपने उम्मीदवार को सिंबल दे दिया है. लेकिन अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि चुनाव कौन लड़ेगा.  इससे गठबंधन की गुत्थी अभी उलझी हुई है. 

सपा और आरएलडी के नेता क्या दावे कर रहे हैं

बिजनौर सदर सीट से आरएलडी ने डॉक्टर नीरज चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. उन्हें सिंबल भी जारी कर दिया गया है. वहीं सपा नेता डॉ रमेश तोमर का दावा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने उन्हें सिंबल दिया है. लेकिन उन्होंने अबतक नामांकन नहीं किया है. तोमर का दावा है कि वो ही गठबंधन के उम्मीदवार हैं. उनका कहना है कि सपा प्रमुख के आदेश पर वह चुनाव मैदान में उतर कर जनता के बीच जाएंगे. उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे. 

UP Election 2022: मेरठ में स्वतंत्र देव सिंह बोले- कुर्ता फैलाकर वोट की भीख मांगता हूं ताकि...

सपा और आरएलडी गठबंधन में विवाद केवल बिजनौर सीट पर ही नहीं है. यह बागपत से लेकर मथुरा तक फैला हुआ है. हालांकि कुछ जगह विवाद सुलझ गया है तो कई जगह अभी भी विवाद जारी है. यह विवाद दोनों दलों के भविष्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है.  इसका असर जिले की 8 सीटों पर पड़ सकता है.बिजनौर की सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतादन होगा. इसके लिए नामांकन दाखिल करने की 28 जनवरी अंतिम तिथि है. प्रत्याशी 31 जनवरी तक अपने नाम वापस ले सकते हैं. 

बिजनौर में कहां से कौन लड़ रहा है चुनाव

बिजनौर में सपा ने नजीबाबाद से अपने विधायक तसलीम अहमद और नगीना से विधायक मनोज पारस को उम्मीदवार बनाया है. वहीं बढ़ापुर से कपिल कुमार, धामपुर से विधायक नईमल हसन, चांदपुर से पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश और नूरपुर से रामअवतार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं नहटौर विधानसभा सीट से आरएलडी ने मुंशीराम पाल को उम्मीदवार बनाया है. 

'प्रशासन की ऐसी की तैसी, 16 बार जेल जा चुका हूं', सपा प्रत्याशी मुखिया गुर्जर का वीडियो देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 1632 पदों पर जल्द होगी भर्ती
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी, कर्नाटक के परिवार को बनाया शिकार
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मदरसे नहीं दे पाएंगे कामिल-फाजिल की डिग्री, योगी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल
मेरठ में कांवड़ियों का हंगामा, सादी वर्दी में 2 पुलिसकर्मियों को पीटा; वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'संबंध बिगड़ जाएंगे...', बांग्लादेश ने किस बात पर चिढ़कर भारत से कहा ऐसा
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Embed widget