एक्सप्लोरर

विदेशी राजनयिकों का जम्मू कश्मीर दौरा, कश्मीरी पंडितों ने 'आतंकवाद से आजादी' की मांग उठाई

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के हटने के बाद से दूसरी बार विदेशी राजनयिक जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं. यहां वह लोगों से मिल रहे हैं और चीजों को खुद से देख रहे हैं.

जम्मू: पिछले साल 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से प्रदेश की सियासी और सामाजिक नब्ज़ टटोलने के लिए यहां पहुंचे विदेशी राजनयिकों ने अपने दौरे के दूसरे और अंतिम दिन घाटी से करीब तीन दशक पहले विस्तापित हुए कश्मीरी पंडितो से मुलाकात की. जम्मू की सब से बड़ी विस्थापित कॉलोनी 'जगती कैंप' पहुंचे इन राजनयिकों से विस्थापितों ने कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त कराने की मांग की.

गुरुवार शाम जम्मू पहुंचे विदेशी राजनयिकों ने शुक्रवार को जम्मू में कश्मीर से विस्तापित हुए कश्मीरी पंडितो से मुलाकात की. यह मुलाकात जम्मू में कश्मीरी पंडितो के सब से बड़े विस्थापित कैंप जगती में हुई, जहां कश्मीर से विस्थापित हुए करीब 4500 लोग रहते हैं.

विदेशी राजनयिकों की जगती पहुंचने की खबर जैसे ही जगती में रह रहे कश्मीरी पंडितो तक पहुंची तो वहां के लोग इन राजनयिकों तक अपनी बात पहुंचाने के अलग-अलग तरीके निकालने लगे. इन राजनयिकों के जगती पहुंचने से पहले कुछ विस्थापित पंडितो ने फ्री कश्मीर का पोस्टर लेकर कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने की मांग उठाई.

फ्री कश्मीर का पोस्टर लिए रविंद्र कौल का दावा है कि 1990 में कश्मीरी पंडितो को कश्मीर से निकला गया.उनका दावा है कि कश्मीर में इस समय पूरी आज़ादी है और अगर किसी चीज़ का प्रतिबंध है तो वो सिर्फ कश्मीरी पंडितो के कश्मीर वापस जाने पर है. उन्होंने मांग कश्मीर को जल्द से जल्द आतंकवाद से मुक्त किए जाने की मांग की ताकि कश्मीरी पंडितो की घर वापसी हो सके.

वहीं, फ्री कश्मीर के नाम पर हो रही बहस के बीच कश्मीरी पंडितो का दावा है कि जिस फ्री कश्मीर के पोस्टर जम्मू कश्मीर से बाहर लगते हैं उनमें और जगती कैंप में लग रहे फ्री कश्मीर के पोस्टर में फर्क है. जहां बाहर के पोस्टरों में कश्मीर को किस चीज़ से आज़ादी चाहिए उसका ज़िक्र नहीं रहता है तो हमारे ऐसे पोस्टर में हम कश्मीर को आतंकवाद से आजादी दिलाने की मांग करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
LIVE: अभिजीत दीपके की कोर्ट में कुछ ही देर में पेशी, CJP प्रोटेस्ट पर क्या है अपडेट
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
ध्रुव राठी के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, 2018 के मानहानी केस से जुड़ा मामला
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget