एक्सप्लोरर

लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाला के चौथे मामले में आज आ सकता है फैसला

बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पर चारा घोटाले के छह मामले दर्ज हैं. तीन मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है. चौथे मामले में आज फैसला आ सकता है. चारा घोटाला से जुड़े दुमका ट्रेजरी मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट आज फैसला सुना सकता है. इस मामले में फैसले को दो बार टाला जा चुका है.

रांची: बिहार के चारा घोटाला से जुड़े दुमका ट्रेजरी मामले में सीबीआई स्पेशल कोर्ट आज फैसला सुना सकता है. इस मामले में फैसले को दो बार टाला जा चुका है. बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव पर चारा घोटाले के छह मामले दर्ज हैं. तीन मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है. चौथे मामले में आज फैसला आ सकता है. वहीं दो मामलों पर सुनवाई चल रही है. फैसले से पहले लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव रांची पहुंच गये हैं. वहीं आरजेडी के अन्य कई नेता भी रांची पहुंच गये हैं.

आपको बता दें कि मामले में 15 मार्च को ही फैसला आना था लेकिन लालू ने कोर्ट में याचिका डालकर इसमें तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल को भी आरोपी बनाने की मांग की जिसकी वजह से फैसला टाल दिया गया. इसके बाद 17 मार्च को फैसला होना था लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिव पाल सिंह के ज्यूडिशियल एकेडमी में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से फैसला एक बार फिर टल गया.

इसी बीच लालू की तबीयत खराब हो गई और उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. आज दोपहर 2 बजे फिर से सुनवाई शुरू होगी और दोपहर 3.30 बजे के करीब फैसला आ सकता है. इस मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र, पूर्व सांसद डॉ. आरके राणा, जगदीश शर्मा सहित 31 आरोपी हैं.

लालू यादव, जगन्नाथ मिश्र और अन्य पहले से ही चारा घोटाला के तीन मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद से जेल में बंद हैं. दुमका ट्रेजरी से अवैध राशि की निकासी दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच हुई थी. इस मामले में सीबीआई ने 11 अप्रैल, 1996 को 48 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. 11 मई, 2000 को अदालत में पहली चार्जशीट दायर की गई थी. दुमका ट्रेजरी से 13-13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget