एक्सप्लोरर

मुंबई आग: BMC कमिश्नर का आरोप- 'कार्रवाई नहीं करने का दवाब डाला गया था'

महानगर पालिका आयुक्त ने बड़ा खुलासा किया है कि आग लगने की घटना के बाद उन पर कार्रवाई न करने का दवाब डाला गया था.

मुंबई: मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड के तीन रेस्टोरेंट्स में पिछले दिनों भीषण आग लगी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी. अभी तक गुनाहगार पकड़ में नहीं आए हैं. और अब महानगर पालिका आयुक्त ने बड़ा खुलासा किया है कि आग लगने की घटना के बाद उन पर कार्रवाई न करने का दवाब डाला गया था. आयुक्त से सदन में पूछा गया कि दवाब किसने डाला तो उन्होंने कांग्रेस के नेता राजा रवि की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये बेहतर बता सकते हैं. मुंबई में ऐसे 17 रेस्टोरेंट हैं जिनमें अवैध निर्माण हैं. उन पर कार्रवाई न करने का दवाब डालने की बात आयुक्त ने कही.

चिंगारी बनी आग का कारण कमला मिल्स कंपाउंड हादसे की जांच के दौरान ये बात सामने आई है कि मोजो बिस्त्रो में उपलब्ध कराये गये अवैध हुक्का से निकली चिंगारी आग का संभावित कारण बनी. 29 दिसम्बर को इस अग्निकांड में 14 लोगों की मौत हो गई थी. मुम्बई दमकल की एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के अनुसार कमला मिल्स परिसर स्थित मोजो रेस्टोरेंट से यह आग शुरू हुई और पास के 1 एबव पब की छत तक फैल गई. पुलिस ने इससे पहले कहा था कि ज्यादातर लोग पब के शौचालय में फंस गये थे और दम घुटने के कारण मर गये थे. रिपोर्ट में कहा गया," ज्यादातर प्रत्यक्षदर्शियों से खुलासा हुआ है कि आग के समय मोजो रेस्त्रां में हुक्का उपलब्ध कराया गया था और ऐसी आशंका है कि हुक्का से निकली चिंगारी आग का संभावित कारण हो."

एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा मुम्बई पुलिस ने कमला मिल्स परिसर में 1 एबव पब के मालिकों के ठिकाने के बारे में सूचना देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की. पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. पब मालिकों कृपेश मनसुखलाल सांघवी, जिगार सांघवी और अभिजीत मंकार गत 29 दिसम्बर को हुई इस घटना के बाद से ही फरार हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस की टीमें इन तीनों का पता लगाने का प्रयास कर रही हैं और एक लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था.

पुलिसवाले ने लगा दी अपनी जान की बाजी सुदर्शन शिवाजी शिंदे ने वो किया जिसकी जितनी भी तारीफें की जाएं कम हैं. शिंदे ने दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डाल दिया. मुंबई पुलिस के इस बहादुर कॉन्सटेबल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मुंबई के लोअर परेल इलाके में जब आग लगी तो फायर ब्रिगेड ने अपनी तरफ से लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश की. शिंदे फायर ब्रिगेड की मदद में जुट गए और ऐसे लोगों को बाहर निकाला जो धुएं के कारण बुरी हालत में थे. करीब 8 लोगों को शिंदे के अपनी जान पर खेल कर मौत के मुंह से बाहर निकाला. mumbai-cop-shinde_650x400_61514820451 पुलिस ने पब के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार किया आग लगने की घटना के मामले में पुलिस ने पब के दो प्रबंधकों को गिरफ्तार किया. अधिकारीयों ने बताया कि गिब्सन लोपेज (34) और केवीन बाजवा (35) को एन एम जोशी पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि लोपेज और बाजवा दोनों लोअर परेल इलाके के कमला मिल्स कंपाउंड स्थित पब में प्रबंधक के तौर पर काम करते थे. जब आग लगी थी तो वे पब में मौजूद थें लेकिन वे वहां मौजूद लोगों की मदद करने की बजाय वहां से भाग निकले. मुंबई आग: BMC कमिश्नर का आरोप- 'कार्रवाई नहीं करने का दवाब डाला गया था बीएमसी की खुली नींद आग की घटना के बाद बीएमसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए को कम-से-कम 100 रेस्तरां और पब के अवैध ढांचों को गिरा दिया. नगर निकाय के कम-से-कम एक हजार अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह अभियान चलाया. कई विभागों के कर्मियों की छुट्टी और साप्ताहिक छुट्टी को रद्द कर दिया गया है और उन्हें रेस्तरां और पबों की विस्तृत सूची दी गई है, जहां प्रारंभिक जांच के दौरान उल्लंघन पाये गए थे. भीषण आग में 14 लोगों की जान चली गयी थी और 21 लोग जख्मी हो गए थे. मृतकों में खुशबू बंसाली भी थीं, जिनके 29वें जन्मदिन पर वहां पार्टी का आयोजन किया जा रहा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरभ दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
गर्लफ्रेंड ने दिया लव बाइट तो लड़के ने चांटा मार भगाया, वीडियो वायरल
Embed widget