एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नए सीएम उद्धव ठाकरे की पहली परीक्षा आज, विधानसभा में साबित करेंगे बहुमत

विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. अगर तीनों दलों के आंकड़े को ही जोड़ दें तो ये 154 होता है. यानी सिर्फ तीन दल ही मिलकर आसानी से बहुमत साबित कर सकते हैं.

मुंबई: गुरुवार को उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अब महाराष्ट्र में शनिवार को बहुमत परीक्षण होगा. इसके अलावा रविवार को स्पीकर का चुनाव होगा वहीं सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के गठबंधन महा विकास आघाड़ी का ये दावा है कि उनके पास 162 विधायकों का समर्थन है. राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 है. विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है.

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56, कांग्रेस को 44 और एनसीपी को 54 सीटें मिली हैं. अगर तीनों दलों के आंकड़े को ही जोड़ दें तो ये 154 होता है. यानी सिर्फ तीन दल ही मिलकर आसानी से बहुमत साबित कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य छोटे दलों के विधायकों का भी महा विकास आघाड़ी को समर्थन है.

गोवाः GFP के अध्यक्ष ने कहा- बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिये महाराष्ट्र जैसे प्रयोग की आवश्यकता

राज्य में बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बनी पार्टी बनकर उभरी. उसने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ा लेकिन दोनों दलों के बीच सरकार बनाने को लेकर सहमति नहीं पाई. इस बीच जब राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए बीजेपी को न्योता दिया तो उसने कहा कि उनके पास नंबर नहीं हैं. हालांकि एक नाटकीय घटनाक्रम के तहत 23 नवंबर को अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस को समर्थन दे दिया. इसके बाद उसी दिन सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने सीएम और अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली.

वहीं 26 नवंबर को दोपहर तीन बजे के करीब अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके कुछ देर बाद ही देवेंद्र फडणवीस ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया. इसतरह से करीब 80 घंटों के भीतर ही फडणवीस की सरकार गिर गई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget