एक्सप्लोरर

बारिश और बाढ़ से बिहार में अबतक 130 लोगों की मौत, असम में घट रहा है जलस्तर

बिहार में 130 लोगों की मौत हो चुकी है. असम में सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर अब घटने लगा है. पिछले 24 घंटे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. राज्य में बाढ़ की चपेट में आने से 86 लोगों की मौत हो चुकी है.

पटना/गुवाहाटी: बिहार के13 जिलों में आई बाढ से अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 88.46 लाख आबादी प्रभावित हुई है. असम में सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर अब घटने लगा है. पिछले 24 घंटे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. असम में बाढ़ की चपेट में आने से 86 लोगों की मौत हो चुकी है.

आपदा प्रबंधन विभाग से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के 13 जिले-शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अबतक 130 लोगों की मौत हुई है जबकि 88.46 लाख आबादी प्रभावित हो चुकी है.

बिहार के किस जिले में कितने लोगों की हुई मौत?

बिहार में बाढ से मरने वाले 130 लोगों में सीतामढी के 37, मधुबनी के 30, दरभंगा के 14, अररिया के 12, शिवहर के 10, पूर्णिया के 9, किशनगंज के 7, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 4—4, पूर्वी चंपारण के 2 और सहरसा के एक व्यक्ति शामिल हैं . कटिहार और पश्चिमी चंपारण में बाढ के कारण किसी की मौत की सूचना नहीं है.

बिहार के बाढ प्रभावित जिलों में राहत शिविर चलाए जा रहे हैं. भोजन की व्यवस्था के लिए 442 सामुदायिक रसोई चलाए जा रहे हैं. बाढ प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिये एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 27 टीम, 876 मानव बल को लगाया गया है और 133 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है.

खतरे के निशान से उपर बह रही थी बिहार की कई नदियां

केंद्रीय जल आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार की कई नदियां बूढी गंडक, बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान और खिरोही नदी विभिन्न स्थानों पर आज सुबह खतरे के निशान से उपर बह रही थी. भारत मौसम विभाग के अनुसार बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बुधवार की सुबह तक हल्की से साधारण बारिश की संभावना जतायी गयी है.

असम में पिछले 24 घंटे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 

असम में सभी प्रमुख नदियों में जल स्तर अब घटने लगा है. पिछले 24 घंटे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. राज्य में बाढ़ की चपेट में आने से 86 लोगों की मौत हो चुकी है. गुवाहाटी से मिली खबर के मुताबिक, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि 13 जिलों के 864 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. धेमाजी, दरांग, बारपेटा, नलबाड़ी, चिरांग, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप (एम), मोरीगांव, नगांव, गोलाघाट, जोरहाट और कछार जिले बाढ़ से प्रभावित हैं. एएसडीएमए ने बताया कि कुल 417 राहत कैंप चलाए जा रहे हैं. इसमें 30925 लोगों ने शरण ले रखी है.

यह भी पढ़ें-

कर्नाटक: 36 घंटे बाद बरामद हुआ कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ का शव, सोमवार से लापता थे

J&K: पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

उन्नाव मामला: सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी, विपक्ष ने सरकार को घेरा, पीड़िता की स्थिति अभी भी गंभीर जम्मू-कश्मीर: आज से 15 दिन अपनी बटालियन के साथ रहेंगे धोनी, आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में लेंगे हिस्सा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
'छात्रों का गुस्सा जायज...', संसद में भड़के राहुल गांधी, स्पीकर ने टोका- 'आप...'
Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'अमित शाह के आदेश पर छात्रों को पीटा', लोकसभा में बोले राहुल, रिजिजू ने कहा- गलत बात
LIVE: 'अमित शाह के आदेश पर छात्रों को पीटा', लोकसभा में बोले राहुल, रिजिजू ने कहा- गलत बात
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने संसद में ऐसा कौन सा शब्द बोला, जिस पर मच गया बवाल?
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया पैलेट गन चलाने का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'
राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा- अमित शाह ने दिया पैलेट गन चलाने का आदेश, रिजिजू बोले- 'माफी मांगिए, वरना...'

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
कंगना रनौत के विवादित बयान पर पप्पू यादव, 'PM Gen-Z को…'
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
ना आलिया ना राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget