एक्सप्लोरर

Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति हुई और गंभीर, करीब 13 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ ने लोगों की जिंदगी को पटरी से उतार दिया है. राज्य में इससे लगभग 13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.

गुवाहाटी: असम में बाढ़ और भूस्खलन में चार और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस प्राकृतिक आपदा की स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई. राज्य के 24 जिलों में इससे करीब 13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. एक सरकारी रिपोर्ट में यह कहा गया है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि नौगांव जिले के कामरूप और कालियाबोर राजस्व क्षेत्रों में बाढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि सोनापुर इलाके में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई.

राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 70 लोगों की जान गई है. इनमें 44 लोगों की बाढ़ में जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है. जोराबाट में भूस्खलन होने के बाद गुवाहाटी यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को लेकर अलर्ट जारी किया है.

गुवाहाटी यातायात पुलिस ने कहा, ‘‘कल भारी बारिश होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर जोरबाट में भूस्खलन हुआ. सुरक्षा कारणों को लेकर इस मार्ग के एक ट्रैक पर यातायात बंद है. संबद्ध एजेंसियां काम पर लगी हुई हैं.’’

बारपेटा में बाढ़ से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित

प्राधिकरण ने कहा कि धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, दरांग, बक्सा, नलबारी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, नौगांव, पश्चिमी कार्बी आंगलांग, गोलघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में 12.97 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. बारपेटा सर्वाधिक प्रभावित जिला है जहां 3.84 लोग प्रभावित हुए हैं. इसके बाद धीमाजी में करीब 1.31 लाख और गोलाघाट में 1.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.

शनिवार तक 20 जिलों में बाढ़ से 6.01 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे. प्राधिकरण ने कहा कि 2,015 गांव जलमग्न हैं और 82,546.82 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है. इसने यह भी कहा कि 16 जिलों में 224 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाये जा रहे हैं, जहां 21,071 लोगों ने शरण ले रखी है.

खतरे के निशान के ऊपर बह रही है ब्रह्मपुत्र नदी

गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, धुबरी और गोलपारा शहरों के अलावा जोरहाट जिले में नीमाटीघाट और सोनितपुर जिले में तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसकी सहायक नदियां, सुबनसारी, धनसीरी, जिया भराली, कोपिली, पुतिमारी और पगलादिया भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. इसकी कुछ अन्य सहायक नदियां भी- मानस, बेकी और संकोश भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

प्राधिकरण ने कहा कि विश्वनाथ, सोनितपुर, नौगांव, उदलगुरी, चिरांग और बक्सा जिलों में व्यापक स्तर पर भूमि का कटाव हुआ है. बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 223 शिविरों में से 126 प्रभावित हुए हैं। जबकि पबित्रा वन्यजीव अभ्यारण्य में 25 में से 24 तथा राजीव गांधी ओरांग राष्ट्रीय उद्यान में 40 में से 28 शिविर प्रभावित हुए हैं. बुलेटिन के मुताबिक 41 वन्य जीव मारे गये हैं जबकि 49 अन्य को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बचा लिया गया.

यह भी पढ़ें- 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 7827 नए मामले सामने आए, 173 मरीजों की हुई मौत अस्पताल से अमिताभ ने लिखा- जिन्होंने अपनी प्रार्थनाएं अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या और मुझे व्यक्त की, उनका दिल से आभार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget