एक्सप्लोरर

असम और बिहार में बाढ़ का कहर, करीब 37 लाख लोग प्रभावित, अबतक 122 की मौत

असम के 33 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बारपेटा, कोकराझार और मोरिगांव से मौत के मामले सामने आए हैं.

नई दिल्लीः असम और बिहार में बाढ से स्थिति गंभीर बनी हुयी है और करीब 37 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गयी. असम में 33 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. बारपेटा, कोकराझार और मोरिगांव से मौत के मामले सामने आए हैं. बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में इस साल 122 लोगों की मौत हुई है.

बिहार में करीब दस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. गंडक नदी का तटबंध तीन स्थानों पर टूट जाने से कई इलाके डूब गए. हालांकि किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 74 प्रखंडों की 529 पंचायतों में 9.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज,  दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया बाढ़ से प्रभावित हैं.

अरूणाचल प्रदेश में कई जिलों का संपर्क कटा

 अरूणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से कई जिलों का संपर्क कट गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी. बारिश के बीच भूस्खलन से पश्चिम सियांग जिले में संपर्क कट गया.

राष्ट्रपति ने की सोनोवाल से बात

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात की और राज्य के प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की.  उन्होंने राष्ट्रपति भवन से असम, बिहार और उत्तरप्रदेश के बाढ़ और कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए रेड क्रॉस की राहत सामग्री ले जा रहे नौ ट्रकों को रवाना किया.

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में 26-28  जुलाई के बीच और पंजाब तथा हरियाणा में 27-29 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है. पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा. चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें-

राहुल गांधी का BJP पर बड़ा हमला, बोले- सरकारें जनता के बहुमत से बनती हैं, राज्यपाल को सत्र बुलाना चाहिए

भारत-चीन विवाद: सैन्य कमांडरों की फिर होगी बैठक, भारत ने कहा- सीमा पर जल्द लागू हो तनाव घटाने की कवायद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देने के मामले पर तोड़ी चुप्पी, जेन-जी को लेकर क्या कहा?
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
PoK में विद्रोह के बीच चुनाव का बहिष्कार, अमान खान ने PAK सेना की तवायफ से की तुलना
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों होगी महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget