एक्सप्लोरर

भारत-चीन विवाद: सैन्य कमांडरों की फिर होगी बैठक, भारत ने कहा- सीमा पर जल्द लागू हो तनाव घटाने की कवायद

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव को कम करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए डब्ल्यूएमसीसी की शुक्रवार को तीसरी बैठक आयोजित हुई.

नई दिल्ली: चीन के साथ सीमा मामलों पर हुई सामूहिक कार्यतंत्र की 17वीं बैठक के बाद भारत ने साफ कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव घटाने के लिए तत्काल और अधिक कदम उठाने की जरूरत है. वहीं दोनों पक्षों ने इसके लिए जल्द ही सैन्य कमांडरों की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है.

वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बीते करीब 80 दिनों से जारी तनाव को कम करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीमा कार्यतंत्र यानी डब्ल्यूएमसीसी की शुक्रवार को तीसरी बैठक आयोजित हुई. बैठक के बाद विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि जल्द ही वरिष्ठ कमांडरों की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें आगे के उपाय तय किए जाएंगे. ताकि सीमा पर तनाव कम करने और सैनिक जमावड़ा घटाने के लिए साथ ही शांति बहाली जल्द सुनिश्चित किए जा सके.

महत्वपूर्ण है कि सैन्य कमांडरों की अगली बैठक बुलाने का फैसला इन खबरों के बीच आया जिनके मुताबिक चीन के सैनिक अभी भी पैंगान्ग झील, देपसांग समेत कई इलाकों में पूरी तरह पीछे नहीं हटे हैं. साथ ही उनके पीछे हटने की रफ्तार भी अपेक्षा के मुकाबले कम है. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, जमीनी स्थिति को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता. ऐसे में अगले सप्ताह एक बार फिर सैन्य कमांडरों की बैठक होगी. इसमें भारत की तरफ से इन मुद्दों को उठाया जाएगा.

हालांकि डब्ल्यूएमसीसी के बाद चीनी विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में सीमा पर सैन्य तनाव घटाने की कवायदों पर पूरी तरह संतोष जताया गया. चीनी वक्तव्य के मुताबिक, दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा के ताजा हालात पर खुलकर चर्चा की. साथ ही आमने-सामने की स्थिति सुलझाने और जमीन पर तनाव घटाने के लिए सैन्य बलों द्वारा की गई सकारात्मक कोशिशों का समर्थन किया. चीन ने दोनों पक्षों के बीच डब्ल्यूएमसीसी और सैन्य कमांडर स्तर संवाद के जरिए विश्वास बहाली उपायों पर भी सहमति जताई. स्पष्ट तौर पर चीन यह दिखाने का प्रयास कर रहा है कि उसकी तरफ से अपनी सेनाओं को पीछे हटाने के लिए उठाए गए कदम काफी हैं.

गौरतलब है कि गत 5 जुलाई को दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के बाद सीमा तनाव घटाने की कवायदों में कुछ रफ्तार तो आई मगर अब भी जमीनी स्तर पर चीन ने अपनी सैनिकों को अप्रैल 2020 की स्थिति तक नहीं लौटाया है.

राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना, कहा- कोरोना को लेकर उन्होंने मेरी चेतावनी नहीं सुनी, अब चीन के बारे में नहीं सुन रहे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget