एक्सप्लोरर

केरल में फंसे 1150 प्रवासी मजदूरों को लेकर ओडिशा पहुंची पहली ट्रेन

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन का धन्यवाद व्यक्त किया.केरल में ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें यात्रा की मंजूरी दी गई.

भुवनेश्वर: लॉकडाउन की वजह से केरल में फंसे लगभग 1,150 मजदूरों को लेकर पहली ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन रविवार को ओडिशा के गंजाम जिले में पहुंची. अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन शुक्रवार की शाम एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी और आज सुबह गंजाम जिले के जगन्नाथपुर रेलवे स्टेशन पहुंची. इसके बाद ट्रेन खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई जहां इसकी यात्रा संपन्न हो गई. उन्होंने बताया कि 500 से अधिक यात्री जगन्नाथपुर में उतरे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. शेष लोग खुर्दा रोड रेलवे स्टेशन पर उतरे.

अधिकारियों ने बताया कि केरल में ट्रेन में बैठने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई और फिर उन्हें यात्रा की मंजूरी दी गई. जगन्नाथपुर में उतरे लोगों को उनके गृह जिलों-कंधमाल, गंजाम, रायगढ़ा, नबरंगपुर और कोरापुट भेज दिया गया. यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए कि प्रवासी मजदूर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद भौतिक दूरी का पालन करें. सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था. उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने मजदूरों की अगवानी की. उन्हें भोजन के पैकेट दिए गए और उनके दाहिने हाथ पर यह रेखांकित करने के लिए मुहर लगाई गई कि वे दूसरे राज्य से लौटे हैं. इसके बाद पृथक-वास केंद्रों के लिए उन्हें विशेष बसों से रवाना कर दिया गया.

राज्य सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले ओडिशा के 30 में 23 जिलों से ताल्लुक रखते हैं. केरल से लौटे सर्वाधिक 382 मजदूर कंधमाल जिले से हैं. केंद्रपाड़ा के 283 और गंजाम के 130 मजदूर लौटे हैं. अधिकारियों ने कहा कि मजदूर जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो स्वास्थ्य कारणों के चलते जनता और मीडिया को रेलवे स्टेशन परिसरों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन के दौरान फंसे लोगों की ठीक से देखभाल करने और उनकी वापसी में ओडिशा सरकार का सहयोग करने को लेकर केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन का धन्यवाद व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें-

In Pics: कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में सेना की सलामी, देखिए फ्लाई पास्ट की रोमांचक तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget