एक्सप्लोरर

पहली बार विधानसभा चुनाव के दौरान 1 हजार करोड़ से ज्यादा जब्ती, चुनाव आयोग ने कहा- रंग लाई सख्ती

चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक, केरल, बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक कुल 1 हजार 1 करोड़ और 44 लाख की जब्ती हुई है.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से अब तक चार राज्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं जबकि एक राज्य पश्चिम बंगाल में बाकी चार चरणों के चुनाव होने अभी बाकी हैं. लेकिन, चुनाव आयोग ने कहा कि कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में अब तक कुल 1 हजार 1 करोड़ और 44 लाख की जब्ती हुई है. चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब किसी विधानसभा चुनाव के दौरान एक हजार करोड़ से ज्यादा की जब्ती की गई है.

उन्होंने कहा कि ऐसा सख्ती और कड़ी निगाह रखने के चलते मुमकिन हो पाया है. आइये जानते हैं किन राज्यों में कितनी जब्ती हुई और पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान वहां पर कितने की जब्ती हुई थी.

किन राज्यों में कितनी जब्ती?

असम:

असम में कुल 122 करोड़ 35 लाख के कैश और सामान जब्त किए गए हैं. जिनमें से 27 करोड़ 9 हजार कैश, 41 करोड़ 97 लाख की शराब, 34.41 करोड़ की ड्रग्स, 15 करोड़ 18 लाख के उपहार और 3.69 करोड़ के बेशकीमती धातु शामिल हैं. पिछली बारे के विधानसभा चुनाव के दौरान असम में  कुल 16 करोड़ 58 लाख की जब्ती हुई थी.

पश्चिम बंगाल:

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान अब तक कुल 300 करोड़ से ज्यादा की जब्ती की गई है. इनमें से 50 करोड़ 71 लाख कैश, 30 करोड़ 11 लाख की शराब, 118 करोड़ 83 लाख के ड्रग्स शामिल हैं. पिछली बार बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 44 करोड़ 33 लाख की जब्ती हुई थी.

तमिलनाडु:

तमिलनाडु में 446 करोड़ 28 लाख की जब्ती चुनाव के दौरान की गई. इनमें से 236 करोड़ 69 लाख कैश, 5 करोड़ 27 लाख की शराब, 2 करोड़ 22 लाख के ड्रग्स, शामिल हैं. पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान 130 करोड़ 99 लाख की कुल जब्ती हुई थी.

पुडुचेरी:

पुडुचेरी में कुल 36.95 करोड़ के कैश और अन्य चीजों की जब्ती हुई है. इनमें से 5 करोड़ 52 लाख कैश, 70 लाख की शराब, 25 लाख के ड्रग्स शामिल हैं. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान 7 करोड़ 74 लाख की जब्ती हुई थी.

केरल

जबकि, केरल में 84.91 लाख की कुल जब्ती हुई है. इनमें से 22 करोड़ 88 लाख कैश, 5 करोड़ 16 लाख की शराब और 4 करोड़ 6 लाख के ड्रग्स बरामद किए गए हैं. पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कुल 26 करोड़ 13 लाख की जब्ती हुई थी.

ये भी पढ़ें: कोरोना के साए में हो रहे बंगाल चुनाव पर EC ने की सर्वदलीय बैठक, BJP से लेकर TMC तक... जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
Xप्लेन: एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
एयर इंडिया फ्लाइट का खौफनाक मंजर! उड़ते प्लेन को गिराने वाला टर्बुलेंस क्या?
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget