एक्सप्लोरर

Raju Srivastav Death: देश में पहली बार राजू श्रीवास्तव के शव का हुआ वर्चुअल पोस्टमार्टम, जानें क्या है ये नई तकनीक

Raju Srivastav Death: देश में पहली बार किसी शव का वर्चुअल पोस्टमार्टम किया गया है. राजू श्रीवास्तव के शव का पहली बार ऑटोप्सी लैब में वर्चुअल पोस्टमार्टम किया गया है, जानिए क्या है प्रोसेस.

Raju Srivastav Death: जब किसी अपने करीबी की मृत्यु होती है और पुलिस केस होने की वजह से पोस्टमार्टम का ज़िक्र होता है तो हर परिवार इस प्रक्रिया से बचना चाहता है. दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के परिवार की भी यही मांग थी कि उनका पोस्टमार्टम ना कराया जाए लेकिन, क्योंकि राजू श्रीवास्तव को बेहोशी की हालत में एवं दिल्ली में एडमिट कराया गया था और यह एक पुलिस केस भी था, ऐसे में डॉक्टरों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को पूरा करना था. तो राजू श्रीवास्तव के परिवार की मांग को ध्यान में रखते हुए दिल्ली AIIMS प्रशासन ने वर्चुअल ऑटोप्सी करने का फैसला लिया.

भारत ही नहीं बल्कि पूरे साउथ ईस्ट एशिया में पहली बार किसी डेडबॉडी का वर्चुअल पोस्टमार्टम किया गया. दिल्ली में यह पहला वर्चुअल ऑटोप्सी सेंटर है, जहां ये पूरी प्रक्रिया विधिवत हुई.

देश की पहली वर्चुअल अटॉप्सी लैब में हुआ वर्चुअल पोस्टमार्टम

एमके फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के हेड डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि अपनों के निधन के बाद परिवार पहले से ही गमगीन होते हैं, ऐसे में हमने एक रिसर्च भी कराई और 90 फीसदी से ज्यादा लोगों ने पोस्टमार्टम  प्रक्रिया को ना चुनने का पक्ष रखा. उन्होंने बताया कि वर्चुअल ऑटोप्सी के दौरान डेड बॉडी पर डॉक्टर कोई कट या चीरा नहीं लगाते, बिना पार्थिव शरीर को छुए ही पूरी बॉडी का स्कैन होता है और डॉक्टर की टीम बड़ी थी स्क्रीन पर बैठकर छोटी-छोटी जानकारियों को बारी-बारी से परखती है. राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर की वर्चुअल ऑटोप्सी प्रक्रिया होने के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है.

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था. जिंदगी और मौत की 42 दिनों की चली लंबी लड़ाई लड़ने के बाद बुधवार 21 सितंबर को उनका निधन हो गया. गुरुवार की सुबह दिल्ली के निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया.

ये भी पढ़ें:

LPU Student Suicide: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की सुसाइड से मचा हड़कंप, कैंपस में शुरू हुआ भारी प्रदर्शन

मझे कलाकार, जिंदा दिल इंसान... राजनाथ ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक, केजरीवाल से रविशंकर तक जानें किसने क्या कहा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget