एक्सप्लोरर

Corona Cases: कोरोना महामारी को लेकर आई अच्छी खबर, 8 हफ्ते में पहली बार 1 लाख से कम आए नए मामले, मौत का आंकड़ा भी गिरा

Corona Cases In India: ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कोविड मामलों में कमी आई. महाराष्ट्र जैसे राज्य में ये गिरावट कम रही. यहां 12,043 नए मामले आए जो इससे पहले वाले हफ्ते में आए केस से कम है.

Corona Pandemic: कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को लेकर एक अच्छी खबर आई है. रविवार को खत्म हुए सप्ताह में एक लाख से भी कम केस (Corona Cases) दर्ज हुए हैं. 8 सप्ताह बाद ये पहली बार हुआ है कि इतने कम केस दर्ज किए गए हों. लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गिरावट दर्ज की गई है. सात दिनों के आधार पर पॉजिटिविटी रेट (Positivity Rate) 4 प्रतिशत से नीचे आ गया है. ऐसा 7 जुलाई के बाद पहली बार हुआ है.

इसके अलावा कोविड-19 से मौत के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले हफ्ते में 275 मौत दर्ज हुईं थी, जबकि उससे पहले वाले हफ्ते में 307 मरीजों की जान चली गई थी.

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक 15 से 21 अगस्त के बीच भारत में करीब 8 हजार नए मामले सामने आए. ये आंकड़ा 13 से 19 जून 2022 के बाद पहली बार इतना कम रहा है. पिछले हफ्ते मामलों में 24 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इससे पहले, 8 अगस्त से 14 अगस्त के बीच सात दिनों में करीब 1.05 लाख मामलों का पता चला था.

दिल्ली में 39 प्रतिशत की गिरावट, गोवा में इजाफा

गोवा जैसे कुछ राज्यों को छोड़ तो देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले घटे हैं. हालांकि, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते टेस्टिंग और रिपोर्टिंग भी प्रभावित हुई है. दिल्ली के आंकड़ों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. यहां साप्ताहिक मामले घटकर 9 हजार 228 पर आ गए हैं. महाराष्ट्र जैसे राज्यों में ये गिरावट कम रही है. यहां 12 हजार 43 मामले सामने आए जो इससे पहले वाले हफ्ते में आए 12 हजार 608 मामलों से बस 4.5 प्रतिशत कम है.

पंजाब में 3.8 प्रतिशत कम मामले दर्ज हुए तो वहीं तेलंगाना में 9 प्रतिशत की कमी देखी गई लेकिन गोवा में कोरोना के मामलों में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा यूपी, राजस्थान और हरियाणा में भी कोरोना के केस घटे हैं.

एक्टिव केस 1 लाख से कम

देश में कोरोना (Corona) के एक्टिव केस (Active Case) की अगर बात करें तो ये आंकड़ा पिछले हफ्ते 1 लाख से कम देखा गया है. सात दिन के आधार पर टेस्ट पॉजिटिविटी रेट (Test Positivity Rate) 3.85 प्रतिशत है. पिछले हफ्ते कोविड (Covid) से मौत की संख्या भी घटी है. 15 अगस्त से 21 अगस्त के बीच देश में कोरोना से लगभग 275 मौत हुईं. इसका सही आंकड़ा रविवार का डाटा जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा.

ये भी पढ़ें: Coronavirus Cases: कोरोना मामलों में लगातार आ रही गिरावट से राहत, पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 9 हजार 531 नए मामले

ये भी पढ़ें: Mumbai Covid-19 Update: मुंबई में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 8 सौ से ज्यादा नए केस दर्ज, 1 मरीज की हुई संक्रमण से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget