एक्सप्लोरर

देश में पहली बार बायोफ्यूल वाले विमान ने भरी उड़ान, 25 मिनट में देहरादून से दिल्ली का सफर किया तय

25 मिनट की इस उड़ान के दौरान इस विमान में डीजीसीए के अधिकारियों सहित कुल 20 लोग सवार थे.

नई दिल्लीः भारत के एविएशन सेक्टर ने पहली बायोफ्यूल फ्लाइट की सफल उड़ान के साथ ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है. भारत का नाम अब उन देशों की लिस्ट में शुमार हो गया जो बायोफ्यूल का प्रयोग फ्लाइट के संचालन के लिए करते हैं. सोमवार को स्पाइसजेट के 72 सीटों वाले एक एयरक्रॉफ्ट ने देहरादून से उड़ान भरकर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचा. इस विमान में बायोफ्यूल का इस्तेमाल किया गया था. इस ट्रायल फ्लाइट के लिए बयोफ्यूल सीएसआईआर- भारतीय पेट्रोलियम संस्थान की ओर से तैयार किया गया था. 25 मिनट की इस उड़ान के दौरान इस विमान में डीजीसीए के अधिकारियों सहित कुल 20 लोग सवार थे.

स्पाइस जेट और ने अपने बयान में कहा, '' स्पाइसजेट के इस विमान में 75 फीसदी एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) और 25 फीसदी बायोजेट फ्यूल का इस्तेमाल किया गया है. एटीएफ की तुलना में बायोजेट फ्यूल ज्यादा फायदेमंद है. ये कार्बन का उत्सर्जन कम करता है साथ ही विमान की फ्यूल एफिशिएंट बनाता है. सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थानने जैट्रोफा की मदद से ये बायोफ्यूल तैयार किया. ''

बायो फ्यूल के अन्य फायदे गिनाते हुए स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने कहा, '' बायो फ्यूल सस्ते होने के साथ-साथ कार्बन का उत्सर्जन कम करता है.अगर विमानों में पारंपरिक ईंधन के मुकाबले बायो फ्यूल का इस्तेमाल करें तो विमान से सफर 50 फीसदी तक सस्ता हो सकता है. ''

स्पाइसजेट के इस विमान को कैनेडियन कंपनी बॉमबाडियर ने डिजाइन किया है. स्पाइसजेट के पास मौजूदा वक्त में 36 बोइंग 737NG और 22 बॉम्बाडियर Q400 प्लेन हैं. रोज़ाना स्पाइसजेट 412 उड़ाने भरती है. ग्लोबल एयरलाइन बॉडी आईएटीए के मुताबिक इस वक्त ग्रीनहाउस गैस के में एविएशन सेक्टर 2 फीसदी तक गैसों का उत्सर्जन करता है. आईएटीए ने साल 2025 तक मिक्स फ्यूल एनर्जी के इस्तेमाल के जरिए 100 करोड़ लोगों के उड़ना भरने का लक्ष्य रखा है.

भारतीय एविएशन सेक्टर ने बढ़ती तेल की कीमतों के कारण परेशानी जाहिर की है और सरकार से एविएशन टर्बाइन फ्यूल को जीएसटी के दायरे में जोड़ने की सिफारिश की है ताकि तेल के बढ़ते दाम पर लगाम लगाई जा सके. ऐसे में देश में पहली बायोफ्यूल फ्लाइट ने भारतीय एविएशन की दुनिया में नई उम्मीद जगाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget