एक्सप्लोरर

First E-Vehicle Friendly Highway: दिल्ली-चंडीगढ़ बना देश का पहला ई-व्हीकल फ्रेंडली हाईवे, हर तरह की गाड़ियां होंगी चार्ज

First E-Vehicle Friendly Highway: सरकार के अनुसार ये देश का पहला ई-व्हीकल फ्रेंडली हाईवे है. सौर ऊर्जा से चलने वाला ये चार्जिंग स्टेशन हर प्रकार के ई-व्हीकल को चार्ज कर सकता है. 

First E-Vehicle Friendly Highway: केंद्र सरकार पिछले कुछ समय से ऑटो सेक्टर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने पर जोर देती आ रही है. इसी कड़ी में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए सरकार ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे को ई-व्हीकल फ्रेंडली हाईवे के तौर पर तैयार कर लिया है. सरकार के अनुसार ये देश का पहला ई-व्हीकल फ्रेंडली हाईवे है. भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार एक वर्चुअल कार्यक्रम में हरियाणा के कर्ण लेक रिजॉर्ट में अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया.

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय की फेम-1 योजना के तहत इस हाइवे पर चार्जिंग स्टेशन का नेटवर्क तैयार किया है. सौर ऊर्जा से चलने वाला ये चार्जिंग स्टेशन हर प्रकार के ई-व्हीकल को चार्ज कर सकता है. 

पीएम मोदी के लक्ष्यों को पाने की दिशा में ये महत्वपूर्ण कदम 

इस अवसर पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए गए लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में ये एक बेहद ही महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. उन्होंने कहा कि पीएम लगातार राष्ट्रीय सुरक्षा में पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर जोर देते आ रहे हैं और इस दिशा में आज का ये दिन बहुत अहम है. इस मौके पर भारी उद्योग विभाग के सचिव अरुण गोयल और बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंधन निदेशक डॉ. नलिन सिंघल भी मौजूद थे.

25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर लगाए गए हैं चार्जिंग स्टेशन

इसके साथ ही इस दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर अब तक 19 चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा चुका है. ये चार्जिंग स्टेशन 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पर लगाए गए हैं. कर्ण लेक रिजॉर्ट पर बनाया गया ये नया ई-चार्जिंग स्टेशन दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे के बीच में स्थित है. साथ ही BHEL इसी साल इस हाईवे पर मौजूद अन्य चार्जिंग स्टेशनों को अपग्रेड करने पर भी काम कर रही है. 

यह भी पढ़ें 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एलान- कुश्ती समेत दो खेलों को गोद लेगी उत्तर प्रदेश सरकार

Exclusive: उत्तर प्रदेश में अगले 15 दिनों में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, अमित शाह के आवास पर चली साढे तीन घंटे लंबी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget