एक्सप्लोरर

दिल्ली के चिड़ियाघर में सामने आया बर्ड फ्लू का पहला मामला, सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव

एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत मिले उल्लू के नमूने की जांच में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई है. चिड़ियाघर में सभी प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है.

नई दिल्ली: दिल्ली के चिड़ियाघर में एक उल्लू के मृत पाये जाने पर बर्ड फ्लू टेस्ट के लिए सैम्पल भेजा गया था जो पॉजिटिव पाया गया है. चिड़ियाघर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, सैंपल में एच5एन8 एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि हुई है. चिड़ियाघर में सभी प्रोटोकॉल के तहत सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है.

बता दें कि दिल्ली में बर्ड फ्लू के संक्रमण को देखते हुए बाहर से लाए चिकन और प्रसंस्कृत चिकन की बिक्री और भंडारण पर रोक लगा दी थी. लेकिन बाद में 14 जनवरी को इस पर से रोक हटा लिया गया. इतना ही नहीं दिल्ली की सबसे बड़ी मुर्गा मंडी गाजीपुर मंडी को बंद कर दिया गया था. बाद में दिल्ली सरकार ने फैसले को वापस लेते लिया.

चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने शनिवार को बताया, ‘‘चिड़ियाघर में ब्राउन फिश उल्लू अपने पिंजड़े में मृत मिला था. उसके नमूनों को जांच के लिए दिल्ली सरकार के पशु पालन इकाई को भेजा गया था.’’ उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भोपाल स्थित आईसीएआर-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान में आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच की गई जिसमें उसके एच5एन8 एवियन इनफ्लुएंजा से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

रमेश पांडेय ने बताया कि केंद्र एवं दिल्ली सरकार के नियमों एवं दिशानिर्देश के अनुसार चिड़ियाघर को रोगाणु मुक्त करने और निगरानी को बढ़ा दिया गया है और यथा संभव एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पिंजड़ों में रखे गए पक्षियों को अलग कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य एवं व्यहार की लगातार निगरानी की जा रही है. चूना,विरकोन-एस, और सोडियम हाइफोक्लोराइट का छिड़काव किया जा रहा है. पक्षियों के पैरों को दिन में नियमित अंतराल पर पोटेशियम परमेगनेट से साफ किया जा रहा है.’’

चिड़ियाघर में जानवरों को खिलाने के लिए मुर्गियों को लाने पर रोक लगा दी गई है, चिड़ियाघर के भीतर वाहनों की आवाजाही की पहले ही मनाही है और कर्मचारियों की भी आवाजाही नियंत्रित है. गौरतलब है कि बीते सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के पार्कों और झीलों में मृत मिले कौए और बत्तखों के भी बर्ड फ्लू होने की पुष्टि हुई थी.

CBI की कार्रवाई, रिश्वत मामले में अपने इंस्पेक्टर और स्टेनोग्राफर को किया सस्पेंड 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget