एक्सप्लोरर

अब रेलवे बढ़ाएगा थर्ड एसी का किराया, 'AC 3-टियर इकॉनमी' नाम का आएगा नया क्लास

नए कोच में रेलवे ने पहलीबार हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक स्विचगियर को कोच के भीतर से हटा कर ट्रेन के निचले हिस्से में लगाया है जिससे कोच में 11 अतिरिक्त सीटें लगाने में आसानी हो गई. मौजूदा ट्रेनों के एसी डिब्बों को फ़र्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी के तीन क्लास में विभाजित किया गया था. लेकिन अब एक चौथा क्लास भी होगा जिसे थ्री टियर एसी इकॉनमी क्लास कहा जाएगा.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अब ट्रेनों में एक नए क्लास के साथ सामने आ रही है. अब तक रेलवे के एसी कोचों में सिर्फ़ तीन क्लास थे लेकिन अब ‘एसी थ्री टियर इकॉनमी क्लास’ नाम का एक नया क्लास जल्द शुरू होने वाला है. ट्रेनों की इस श्रेणी के लिए बिल्कुल अलग तरह के कोच बनाए जा रहे हैं. रेलवे की कपूरथला स्थित रेल कोच फ़ैक्टरी में बन रहे कोचों की पहली खेप तैयार हो चुकी है.

‘थ्री टियर एसी इकॉनमी क्लास’ का क्या मतलब है ? मौजूदा ट्रेनों के एसी डिब्बों को फ़र्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी के तीन क्लास में विभाजित किया गया था. लेकिन अब एक चौथा क्लास भी होगा जिसे थ्री टियर एसी इकॉनमी क्लास कहा जाएगा.

थर्ड एसी और थर्ड एसी इकॉनमी क्लास में क्या अंतर होगा ? 1. दोनों के कोच में मुख्य अंतर ये है कि थर्ड एसी में अभी 72 बर्थ होती हैं जबकि थर्ड एसी इकॉनमी क्लास में 83 बर्थ होगी. यानी इसमें 11 बर्थ ज़्यादा होंगी. 2. इससे रेलवे की प्रति कोच आमदनी बढ़ेगी. 3. थर्ड एसी का किराया पहले से बढ़ जाएगा और थर्ड एसी इकॉनमी नया क्लास आएगा 4. थर्ड एसी के कोच में अधिक सीटें निकाल कर बनाए गए थर्ड एसी इकॉनमी क्लास की सीटें कुछ पास-पास होंगी.

थर्ड एसी से सस्ता होगा थ्री टियर इकॉनमी क्लास थ्री टियर इकॉनमी क्लास या थर्ड एसी इकॉनमी क्लास के नए कोचों में यात्रा करना यात्रियों को महँगा नहीं पड़ेगा. इसका किराया थर्ड एसी के किराए के बराबर होगा. लेकिन थर्ड एसी का किराया बढ़ जाएगा.

नए बने एसी थ्री टियर इकॉनमी क्लास डिब्बों को अब ट्रायल के लिए भेजा जाएगा किसी भी नए रेल इंजन या डिब्बों को यात्रियों के लिए पटरी पर लाने से पहले उसका परीक्षण रिसर्च डिज़ाइन एंड स्टैंडर्ड ऑर्गनायज़ेशन (आरडीएसओ) करता है. बुधवार को रेल कोच फ़ैक्टरी कपूरथला से बने पहले थ्री टियर इकॉनमी क्लास कोच को भी परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा. रेलवे का दावा है कि ये कोच विश्व में सबसे सस्ते एसी यात्री किराए वाले कोच होंगे. आरसीएफ़ कपूरथला में ऐसे 248 डिब्बे इस वित्त वर्ष में बनाए जाएँगे.

नए कोच की अन्य मुख्य बातें 1. नए कोच में रेलवे ने पहलीबार हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक स्विचगियर को कोच के भीतर से हटा कर ट्रेन के निचले हिस्से में लगाया है जिससे कोच में 11 अतिरिक्त सीटें लगाने में आसानी हो गई. 2. इसमें प्रत्येक यात्री के लिए अलग से एक एसी डक्ट दिया गया है जिसे यात्री अपनी सुविधा से खोल या बंद कर सकते हैं. 3. लाइटिंग बेहतर की गई है 4. दीवारें और इंटीरियर काफ़ी बेहतर है.

ये भी पढ़ें- लोकसभा में पीएम मोदी बोले- किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं, आंदोलनजीवियों ने इसे किया अपवित्र शशि थरूर का निशाना, कहा- पीएम मोदी ने बजट के जरिए 'ना जवान, ना किसान' का नारा दिया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
10 साल से SC में 10 हजार से ज्यादा केस पेंडिंग, HCs में 80 हजार से ज्यादा लंबित
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
बस्तर के जिस गांव में नक्सलियों ने उड़ा दिया था स्कूल, वहां 21 साल की दीपा ने पास की NEET परीक्षा
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ
‘मार्क जुकरबर्ग मांगे माफी’, PM मोदी के वीडियो विवाद पर बोले संसदीय समिति चीफ

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget