एक्सप्लोरर

लोकसभा में पीएम मोदी बोले- किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं, आंदोलनजीवियों ने इसे किया अपवित्र

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसान आंदोलन को मैं पवित्र मानता हूं. उन्होंने कहा कि आंदोलनजीवियों ने इसे अपवित्र किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष पर निशान साधा. उन्होंने लोकसभा में कहा कि किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं, आंदोलनजीवियों ने इसे अपवित्र किया है.

उन्होंने कहा, ''आंदोलन का नया तरीका है. आंदोलनकारी ऐसे तरीके नहीं अपनाते हैं, आंदोलनजीवी ही ऐसे तरीके अपनाते हैं. उनका कहना होता है कि ऐसा होगा तो ऐसा हो जाएगा. जो हुआ नहीं उसका डर फैलाया जा रहा है. यह चिंता का विषय है. यह देश के लिए चिंता का विषय है.''

पीएम ने कहा, ''जब तथ्यों के आधार पर बात नहीं टिकती है तो ऐसा हो जाता है जो अभी हुआ है. आशंकओं को हवा दी जाती है. माहौल आंदोलनजीवी पैदा करते हैं. किसान आंदोलन को पवित्र मानता हूं. भारत के लोकतंत्र में आंदोलन का महत्व है. यह जरूरी है. जब आंदोलनजीवी पवित्र आंदोलन को अपने लाभ के लिए बर्बाद करने के लिए निकलते हैं तो क्या होता है?''

उन्होंने कहा, ''कोई मुझे बताए तीन नए कृषि कानूनों की बात हो और जेल में बंद संप्रदाय वादी, आंतकवादी और नक्सली जो जेल में हैं उनकी फोटो लेकर मांग करना ये किसान आंदोलन को अपवित्र करने की मांग है या नहीं?''

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस देश में टोल प्लाजा को सभी सरकार ने स्वीकार किया. इसे तोड़ दिया गया. ये तरीके आंदोलन को अपवित्र करने का प्रयास है कि नहीं? टेलीकॉम के टावर तोड़ दिए गए, ये किसान आंदोलनकारियों की मांग है क्या? ये काम आंदोलनकारियों ने नहीं आंदोलनजीवियों ने किया है. देश को आंदोलनजीवियों से बचाना होगा. देश को गुमराह करने वालों को पहचानना होगा.

पीएम मोदी ने पीएम मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को लेकर कहा कि ये नया कानून किसी के लिए बंधन नहीं है. इसमें ऑप्शन है. कोई कहीं भी सामान बेच सकता है. चाहे तो वह इस कानून को अमल में नहीं लाए.

बता दें कि करीब 80 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का आंदोलन चल रहा है. किसान संगठन तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दलों का भी आंदोलनकारी किसानों का साथ मिला है.

लोकसभा में अधीर रंजन चौधरी से पीएम मोदी बोले- दादा ये ज्यादा हो रहा है, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget