एक्सप्लोरर

Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग पर पाया गया काबू, हादसे में 27 लोगों की मौत

Delhi Fire: राजधानी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई है और 8 गंभीर घायलों का इलाज जारी है.

Delhi Fire: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई. फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे आग पर काबू पा लिया गया. जिसकी जानकारी दमकल विभाग के डीवीजनल ऑफिसर सतपाल भारद्वाज ने दी. उन्होंने बताया कि अब तक इस हादसे में कुल 27 शव बरामद हुए हैं. वहीं आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है.

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम आग की सूचना मिलने पर दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी. इसके बाद से ही आग पर काबू पाने के साथ ही लोगों के रेस्क्यू का काम जारी था. दिल्ली पुलिस के अनुसार पूरे घटना क्रम के दौरान 60-70 लोगों को इमारत से निकाला गया था. वहीं हादसे में 27 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और फिलहाल अभी आठ घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया था. दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में आग लगने से हुई मौतों पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र. गृहमंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने दुख जताया है.

प्रधानमंत्री ने मुआवजे का एलान करते हुए कहा है कि आग लगने के इस हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी. पीएम मोदी ने कहा, ''दिल्‍ली में भीषण आग के कारण लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ''दिल्ली के मुंडका में आग लगने की घटना बहुत दुःखद है. मैं सम्बंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में हूं, प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है. NDRF भी वहां शीघ्र पहुंच रही है. लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है.''

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ''इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं. मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं. हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. भगवान सब का भला करे.''

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ''दिल्ली में मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी आग में लोगों की दर्दनाक मौत से आहत हूं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.''

बता दें कि बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समीर शर्मा ने जानकारी दी है कि पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस तीन मंजिला इमारत में आग लगी वहां कुछ कंपनियों के दफ्तर हैं. डीसीपी के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय है. पुलिस ने कहा कि कंपनी के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

इसे भी पढ़ेंः
Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, झुलसकर 20 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

Delhi Fire: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास लगी भयंकर आग, धूं-धूं कर जली तीन मंजिला इमारत, देखें दिल दहलाने वाली तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget